{"_id":"5f11f8d68ebc3e63653d3610","slug":"light-on-the-bicycle-track-digging-done-manually-jcb-chandigarh-news-pkl381687372","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक पर होगी रोशनी, पर खुदाई जेसीबी से नहीं, मैनुअली होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल ट्रैक पर होगी रोशनी, पर खुदाई जेसीबी से नहीं, मैनुअली होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साइकिल ट्रैक पर अंधेरा जल्द ही बीते दिनों की बात हो जाएगी क्योंकि विभाग ने साइकिल ट्रैक के साथ विद्युत लाइन बिछाने का काम चला रखा है। इस कार्य के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी, जिस पर रोक लग गई है। यूटी प्रशासन ने मशीन से पेड़ों को होने वाले खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अब लाइन बिछाने के लिए मैनुअल खुदाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शहर में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन साइकिल ट्रैक पर इन दिनों विद्युत लाइन बिछवा रहा है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, पर उससे ट्रैक के किनारे लगे हरे पेड़ों की जड़ें कट रही थीं। इस कारण पेड़ों के गिरने और सूखने का खतरा बन रहा था। पेड़ों को बचाने के उद्देश्य से तीन जून को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यूटी प्रशासन ने जेसीबी मशीन से खुदाई करने पर रोक लगा दी है। अब संबंधित विभाग ने मैनुअल खुदाई शुरू कर दी है।
कोट
मशीन से पेड़ों की जड़ें कट रही थीं। इससे उनके गिरने और सूखने का खतरा बन रहा था। प्रशासन ने पेड़ों कोबचाने के लिए अब मैनुअल खुदाई का निर्णय किया है। -रोहित कुमार, एसडीओ, उद्यान विभाग, नगर निगम