फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life time achievement award to flying sikh milkha singh

कनाडा में मिल्खा सिंह को मिलेगा अचीवमेंट अवॉर्ड

Sun, 02 Aug 2015 04:02 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Aug 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
life time achievement award to flying sikh milkha singh

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को कनाडा में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा जा रहा है। कनाडा में 7 अगस्त को भारतीय मूल के लोगों की संस्था उनका सम्मान करेगी। इस समारोह के लिए रविवार को मिल्खा सिंह कनाडा के लिए रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान मिल्खा सिंह 8 अगस्त को उद्योगपतियों के साथ डिनर करेंगे। 9 अगस्त को वहां के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। इसके अलावा मिल्खा सिंह 15 अगस्त को अमेरिका के शहर मिशिगन में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने मिल्खा सिंह को न्योता भेजा है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में मिल्खा ने बताया कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय सुमदाय ने मुझे ऐसे महान कार्य के बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में दौरे के दौरान मिल्खा सिंह वहां के स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा करेंगे। अमेरिका के विभिन्न शहरों में वह एथलेटिक्स, हॉकी और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों से भी रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed