फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Letter to the Chief Election Commissioner - Till 22 Kovid become patient, PUTA election is not done

मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र- जब तक 22 कोविड मरीज न हो जाएं ठीक, न हो पुटा चुनाव

Tue, 29 Sep 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Letter to the Chief Election Commissioner - Till 22 Kovid become patient, PUTA election is not done
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव का मामला अब नई दिल्ली स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय पहुंच गया है। शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट आरके गर्ग ने एक पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक पुटा चुनाव में वोट देने वाले 22 सदस्य कोरोना से जंग नहीं जीत लेते, तब तक इस चुनाव को स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन

आरके गर्ग ने पत्र की एक कॉपी पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार को भी भेजी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से किसी भी व्यक्ति के वोट देने के अधिकार को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में जल्द ही पुटा के चुनाव होने वाले हैं। इसमें 627 रजिस्टर्ड वोटर हैं, जो इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। यह सभी शहर के सबसे पढ़े-लिखे लोगों में से एक हैं। हालांकि, 627 सदस्यों में से करीब 22 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिन्हें चुनाव की इस प्रक्रिया से दूर रखा गया है। गर्ग ने मांग की है कि कोरोना वायरस किसी के संवैधानिक हक को रोक नहीं सकता है। इसलिए ऐसे इंतजाम किए जाएं, जिससे 22 सदस्य भी इस चुनाव में वोट दे सकें, नहीं तो जब तक 22 सदस्य कोरोना वायरस से ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक इस चुनाव को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed