फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   letter to narendra modi for maha rally in chandigarh

भाजपाइयों की चाहत, यहां पर हो मोदी की महारैली

Thu, 03 Sep 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
letter to narendra modi for maha rally in chandigarh

कई राज्यों में रैली करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक और जगह पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपाइयों ने इस रैली की इच्छा जताई है। भाजपाई अब चंडीगढ़ में पीएम मोदी की महारैली चाहते हैं। इसके लिए उन्हें पत्र भी लिख दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश भाजपा ने मिलकर पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है कि पीएम मोदी की चंडीगढ़ में रैली का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


पीएम मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के अलावा पीजीआई के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन वे आवास आवंटन समारोह में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों राज्यों ने मिलकर भेजा है प्रस्ताव

letter to narendra modi for maha rally in chandigarh

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के मद्देनजर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्षों ने चंडीगढ़ में संयुक्त रूप से रैली आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है।

डॉ. जैन ने कहा कि इसी उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में सात दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को स्वच्छ चंडीगढ़ का तोहफा देंगे। हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में जैन ने बताया कि चंडीगढ़ में लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आवश्यकता रही है।

चंडीगढ़ में जगह की कमी को देखते हुए मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना की गई है, जिसके लिए हरियाणा ने 320 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी की है। इस अवसर पर भाजपा पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा और चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed