फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   less serious patients admitted in Nehru Extension should be shift, VP Singh Badnore

पीजीआई नेहरू एक्सटेंशन में भर्ती कम गंभीर मरीजों को कहीं और शिफ्ट करें: प्रशासक बदनौर

Thu, 27 Aug 2020 11:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
less serious patients admitted in Nehru Extension should be shift, VP Singh Badnore
यूटी प्रशासन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। पीजीआई में भर्ती मरीजों की तादाद को देखते हुए बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पीजीआई के डायरेक्टर को आदेश दिए कि वह नेहरू एक्सटेंशन में भर्ती कम गंभीर व ठीक हो रहे मरीजों को अन्य जगह शिफ्ट करें ताकि गंभीर मरीजों के लिए पीजीआई में बेड की कमी न हो।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब राजभवन से समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशासक बदनौर चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। बैठक में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को कुछ अन्य सुविधाएं देने पर विचार किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन के अधिकारी शनिवार और रविवार को सैलून खोलने की मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस पर आखिरी फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। बैठक में प्रशासक को जानकारी दी गई कि शहर में अब तक 22744 लोगों ने ऑनलाइन डिजिटल हेल्थ कार्ड हासिल कर लिया है, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा है। चर्चा के बाद प्रशासक ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक शहर वासियों को अपना डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एडवाइजर मनोज परीदा ने कहा कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के एडिशनल सीईओ डॉ. प्रवीण गदम ने चंडीगढ़ प्रशासन की सराहना की है। परिदा ने बताया कि उन्होंने खुद सचिवालय का दौरा भी किया था।

नेहरू एक्सटेंशन में कोरोना के 160 मरीज भर्ती

बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में अभी कोरोना के 160 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 50 चंडीगढ़, 62 पंजाब, 28 हरियाणा और 10 हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 926 सैंपल में से 90 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 51 चंडीगढ़ के हैं।

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 330 सैंपल में से 80 पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में पंचकूला और मोहाली के डीसी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मोहाली में कोरोना के 1728 सक्रिय मामले हैं जबकि पंचकूला में 508 और चंडीगढ़ में 1456 सक्रिय मामले हैं।

कोविड केयर सेंटर में न हो कोई अव्यवस्था
बैठक में शहर के विभिन्न कोविड केयर सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासक बदनौर ने चीफ इंजीनियर मुकेश को आदेश दिए वह सुनिश्चित करें कि शहर के किसी भी कोविड केयर सेंटर में कोई अव्यवस्था न हो और वहां पर भर्ती मरीजों को कोई समस्या न आए। उन्होंने आदेश दिए कि सभी कोविड केयर सेंटर और क्वारंटीन सेंटरों में सफाई का खासतौर पर ध्यान रखा जाए और रोजाना सैनिटाइजेशन किया जाए।

बदनौर ने नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को आदेश दिए कि वह शहर के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया फिर शुरू करें, ताकि कोविड के अलावा मानसून से संबंधित होने वाली अन्य बीमारियों को भी फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed