फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard seen in Hisar and Narnaul of Haryana

Haryana: हिसार में पकड़ा गया तेंदुआ, पुलिसकर्मी पर किया हमला, नारनौल में भी दिखने से हड़कंप

Sun, 21 Jan 2024 12:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/नारनौल (हरियाणा)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार और नारनौल में तेंदुए की वजह से हड़कंप मच गया। हिसार में पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी। गली में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। वहीं नारनौल के एक गांव में तेंदुआ दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने जानकारी प्रशासन को दी।

विज्ञापन
Leopard seen in Hisar and Narnaul of Haryana
हिसार में दिखा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के ऋषि नगर इलाके में रविवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। एक अखबार विक्रेता ने सबसे पहले तेंदुआ को देखा। सूचना पाकर वन्य विभाग, पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश में जुट गई। तेंदुए को पकड़ लिया गया है। पकड़ने से पहले तेंदुए को इंजेक्शन से बेहोश किया गया। फिलहाल वन्य विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


रविवार सुबह अखबार विक्रेता कश्मीरी ने ऋषि नगर के श्मशान घाट के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तेंदुए को देखा। उसने इसकी जानकारी एरिया के लोगों को दी। इसके बाद वहीं एक व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची गई तो उसमें तेंदुआ गली में घूमता नजर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इस बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया। पुलिस ने इलाके में मुनादी करवा दी है। साथ ही मौके पर वन्य विभाग की टीम व पुलिस अमला पहुंचा। इसके साथ ही जाल आदि की मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान तेंदुए ने एक पुलिस कर्मचारी पर भी हमला कर दिया। हालांकि पुलिस कर्मचारी बाल बाल बच गया।

तेंदुए को देखने जुटी लोगों की भीड़ 

उधर, तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस कर्मचारी बार-बार लोगों से भीड़ न लगाने की अपील करते रहे। रिहायशी एरिया होने के कारण भी तेंदुए को पकड़ने में काफी मुश्किल आई।

नारनौल में भी दिखा तेंदुआ

उधर, नारनौल के नायन गांव में तेंदुआ की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी गई है। वन्यजीव एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को अभी अरावली पहाड़ी की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। 

नायन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अरावली की पहाड़ी राजस्थान के तसींग तक फैली हैं। इसके साथ ही घना वन क्षेत्र है। कुछ ग्रामीणों को अरावली में स्थित माता मंदिर के पास तेंदुआ नजर आया। इसके बाद मंदिर के महाराज शंकर गिरी को भी तेंदुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन्यजीव विभाग को दी। टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। वन्य जीव विभाग के गार्ड लोकेश ने बताया कि तेंदुए की काफी खोजबीन की है। मगर कहीं नजर नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed