{"_id":"5de812ce8ebc3e55003c2a2f","slug":"leopard-rescued-from-a-farm-house-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के फार्म हाऊस में घुसा तेंदुआ, कंटीले तारों में फंसा, वन्य प्राणी विभाग ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के फार्म हाऊस में घुसा तेंदुआ, कंटीले तारों में फंसा, वन्य प्राणी विभाग ने बचाया
Thu, 05 Dec 2019 01:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए को बचाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और बरवाला क्षेत्र के गांव बिल्ला में बुधवार को भाजपा के नेता विरेन्द्र भाऊ के फार्म हाऊस में एक तेंदुआ घुस आया। फार्म हाऊस के चौकीदार ने सुबह फार्म की बाउंड्री की तरफ से किसी जानवर के चीखने की आवाज सुनी तो उसने कि एक तेंदुआ बाउंड्री की कंटीले तारों में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना तुरंत विरेन्द्र भाऊ को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर फार्म भाऊ ने रामगढ़ पुलिस चौकी में सूचना दी। इस पर रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राम मेहर फार्म पर पहुंचे और उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरा डाला और तेंदुए को काबू करके अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की टीम के डीएफओ शिव कुमार रावत ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुए का 5-6 साल का बच्चा है जो फार्मं के साथ लगती कंटीली तारों में फंस गया था। उन्होंने बताया कि शिवालिक की पहाडिय़ों और जंगलों से तेंदुए के अलावा अन्य जंगली जानवर पानी की तलाश में शहरों और गांवो की तरफ निकल पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह गनीमत रही कि तेंदुए ने आसपास किसी व्यक्ति या अन्य जानवर पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन