{"_id":"cea14a0e5f61d036745a6acd1e6e1aca","slug":"legal-notice-to-aamir-khan-for-satyamev-jayate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्यमेव जयते' पर आमिर खान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सत्यमेव जयते' पर आमिर खान को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की एक महिला एडवोकेट मंदीप कौर दीप ने बालीवुड स्टार आमिर खान को उनके शो सत्यमेव जयते के माध्यम से आपराधिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
यह नोटिस आमिर खान को शो के दौरान समलैंगिक संबंधों (आईपीसी की धारा 377) पर वोटिंग करवाने के लिए दिया गया है। यह कानूनी नोटिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट मंदीप कौर दीप ने अपने काउंसिल एडवोकेट दिलीप महाजन के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन
इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आमिर खान और शो से संबंधित स्टार प्लस चैनल और अन्य 24 घंटे में बिना किसी शर्त के माफी मांगे। ऐसा न करने की सूरत में कानूनी कार्रवाई होगी। नोटिस में स्टार प्लस, आमिर खान और सत्यमेव जयते को पार्टी बनाया है।
विज्ञापन
मंदीप कौर दीप ने बताया कि रविवार को प्रसारित सत्यमेव जयते के शो में होस्ट आमिर खान ने अपील की कि किन्नरों से हमदर्दी होनी चाहिए। साथ ही आमिर खान ने कहा कि गे और लेस्बियन का आदर करें। इसमें आमिर खान ने आईपीसी की धारा 377 में संशोधन के लिए वोटिंग करवाई।
अप्राकृतिक सेक्स गैरकानूनी
एडवोकेट मंदीप कौर दीप के मुताबिक आईपीसी की धारा 377 के अंतर्गत अप्राकृतिक सेक्सुअल संबंध गैरकानूनी हैं। वकील के अनुसार इस शो के माध्यम से आमिर खान और स्टार प्लस की टीम ने जो वोटिंग करवाई वह कानून से हटकर है।