फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leave bottled water, one liter of pure water will be available from water ATM for just five rupees

Water ATM in Chandigarh: चंडीगढ़ सेक्टर 35 में लगे चार वाटर एटीएम, पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर शुद्ध जल

Sun, 28 Aug 2022 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 02:39 AM IST
सार

वाटर एटीएम ठंडे पानी (गर्मियों के दौरान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पानी) के प्रावधान से लैस है। उपयोगकर्ता कार्ड को स्कैन कर या सेंसर पर सिक्का डालकर पानी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Leave bottled water, one liter of pure water will be available from water ATM for just five rupees
चंडीगढ़ में वाटर एटीएम का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में शनिवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए गए चार वाटर एटीएम का क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता ने उद्घाटन किया। इन वाटर एटीएम से पांच रुपये में एक लीटर शुद्ध जल मिलेगा। इस मौके पर मौजूद चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के सहयोग से वाटर एटीएम लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रत्येक वाटर एटीएम की कीमत पर लगभग 5.25 लाख रुपये है। इसमें सिविल कार्य पर लगभग दो लाख रुपये की लागत आई है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि बीआईएस मानकों के अनुसार वाटर एटीएम से 14543 लीटर पानी लोगों को मिलेगा। यह सुविधा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

इस दर पर मिलेगा पानी

1 रुपये में 300 एमएल
3 रुपये 500 एमएल
5 रुपये में 1000 एमएल
20 रुपये में 5000 एमएल
35 रुपये में 20000 एमएल

कार्ड स्कैन कर या सिक्का डालकर ले सकते हैं पानी

चीफ इंजीनियर ने बताया कि वाटर एटीएम ठंडे पानी (गर्मियों के दौरान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पानी) के प्रावधान से लैस है। उपयोगकर्ता कार्ड को स्कैन कर या सेंसर पर सिक्का डालकर पानी ले सकते हैं। प्रत्येक वाटर एटीएम की भंडारण क्षमता 500 लीटर है। जिसे वाटर एटीएम के साथ 1000 लीटर की जल भंडारण टैंक उपलब्ध कराकर बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed