फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   learn to play hockey in summer vacations

‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद की राह पर चलें, गर्मी की छुट्टियों में दे दना दन करें

Sun, 04 Jun 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
learn to play hockey in summer vacations
Hockey India
‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद ने दुनिया भर में भारत का परचम लहराया। आज देश के नौजवान उन्हीं के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं। हॉकी में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। यह सब खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। हॉकी टीम वर्क का खेल है। फील्ड में सब खिलाड़ियों के सहयोग से विरोधी टीम पर जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


शहर के युवा हॉकी को अपने कॅरियर की तरह भी चुन सकते हैं। यहां पर इस खेल के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 इस खेल का सबसे बड़ा हब है। यहां रोज सुबह-शाम खिलाड़ी अभ्यास में जुट रहते हैं। वहीं सेक्टर-18 स्थित हॉकी स्टेडियम में हॉकी अकादमी के खिलाड़ी और कई स्कूलों के बच्चे सीखने के लिए, कई टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


टर्फ पर खेला जाता है
एक समय में भारत में घास के मैदान पर हॉकी खेली जाती थी। वक्त के साथ इस खेल में बदलाव आया। आजकल हॉकी को नई तकनीक के जरिए टर्फ पर खेला जाता है। यह ओलंपिक गेम है और इसे ज्यादातर आउटडोर खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होते हैं नियम

learn to play hockey in summer vacations
हॉकी - फोटो : getty
हॉकी में दो टीमें एक समय में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। हर टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। हर मैच में दो हाफ होते हैं। अगर दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाती तो, एक्ट्रा टाइम दिया जाता है। अगर उसमें भी गोल नहीं हो पाता तो आखिरी विकल्प में पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का फैसला किया जाता है।

यह है फीस
सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर-18 के हॉकी स्टेडियम में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की हॉकी अकादमी के खिलाड़ी खेलते हैं। इसके अलावा कई स्कूलों के लड़के और लड़कियां भी यहां पर सीखने आते हैं। यहां पर स्टूडेंट के लिए फीस 300 और नॉन स्टूडेंट के लिए 600 रुपये फीस पूरे साल की ली जाती है।

हॉकी एक टीम वर्क का खेल हैं। इसमें खिलाड़ी आपसी तालमेल के जरिए विरोधी टीम पर जीत दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने वाली टीम हमेशा सफल होती हैं।
- सुदेश, साई कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed