फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leander Paes and Rohan Bopanna will play in grass court in davis cup

डेविस कप: पेस और बोपन्ना पहली बार ग्रास कोर्ट में एक साथ उतरेंगे

Mon, 04 Jul 2016 01:52 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Leander Paes and Rohan Bopanna will play in grass court in davis cup
पेस और बोपन्ना - फोटो : ‌file photo

सिटी ब्यूटीफुल में एक ऐसे मैच होगा, जो आज तक नहीं हुआ। टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पहली बार एक साथ ग्रास कोर्ट पर उतरेगी। अभी तक ये दोनों खिलाड़ी हार्ड कोर्ट में ही साथ दिखाई दिए हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों डेविस कप में कोरिया के खिलाफ ग्रास कोर्ट पर एक साथ डबल्स खेलेंगे।

विज्ञापन


डेविस कप 15 से 17 जुलाई तक चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर खेला जाना है। यहां  भारत और कोरिया के बीच डेविस कप के एशिया-ओसियाना ग्रुप-1 के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


डबल्स में 50 फीसदी मैच जीते
लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना जब भी विरोधी टीम के खिलाफ एक साथ खेले तो 50 फीसदी जीत इनके पाले में रही। हालांकि दोनों एक साथ अधिक मुकाबले नहीं खेेलें हैं। लिएंडर और बोपन्ना ने अभी तक कुल सात मैच खेले हैं। इनमें हार्ड कोर्ट पर पांच मुकाबले जीते हैं। जिनमें दो में हार का सामना करना पड़ा हैं। ये दोनों खिलाड़ी आखिरी बार सितंबर 2015 में एक साथ नजर आए थे। हालांकि इस मैच में पेस और बोपन्ना की जोड़ी को चेक रिपब्लिक की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात ओलंपिक खेलने वाले पहले भारतीय
वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें स्थान वाले लिएंडर पेस अब तक छह बार ओलंपिक में खेल चुके हैं। वह पहले भारतीय हैं जो सातवीं बार रियो में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।


ग्रास कोर्ट और अन्य सुविधाओं का अभाव
राज्य के प्रमुख जिले सोनीपत, करनाल, सिरसा जैसे कुछ प्रमुख जिलों में टेनिस की एकेडमी तो है लेकिन इन्हें डेविस कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिल सकी है। इसलिए हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन को चंडीगढ़ क्लब का चयन करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed