फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leadership, Congress, Secretary-General, Pathankot, shakil ahamad

प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन अभी नहीं

Tue, 09 Dec 2014 10:37 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 09 Dec 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Leadership, Congress, Secretary-General, Pathankot, shakil ahamad
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद ने कहा कि सांप्रदायिकता देश के लिए खतरनाक है। सांप्रदायिकता फैलाने वाले देश के हितैषी नहीं कहे जा सकते। इस मौके पर शकील अहमद ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुभारंभ की। कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा भी मौजूद थे। उनके नेतृत्व में नेताओं ने शकील अहमद का स्वागत किया।
विज्ञापन



पत्रकारों के साथ बातचीत में शकील अहमद ने पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन के कयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह के फेरबदल की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने यह बात स्वीकार की कि किसी भी प्रकार के फेरबदल का फैसला हाईकमान को ही करता है।
विज्ञापन



शकील अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर शब्द बाण चलाए। साथ ही सरकार पर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदाकर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। अहमद ने कहा कि आजादी के बाद देश को कांग्रेस की सबसे ज्यादा जरूरत अब हुई है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलकर एकता-अखंडता की भावना को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा, अकाली और शिवसेना सभी की एक मात्र मंशा सिर्फ सत्ता हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली रेप कांड के बहाने सरकार पर निशाना :
दिल्ली रेप कांड पर दुख प्रकट करते हुए अहमद ने कहा कि मोदी सरकार के छह माह के कार्यकाल में देश में बलात्कार की घटनाएं 15.7 फीसदी तक पढ़ी हैं। दिल्ली में ऐसी घटनाओं का आंकड़ा और भी भयावह है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट से जाहिर हुआ है कि अंबानी ग्रुप को गुजरात सरकार ने 25 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने गृह राज्य में कैग की रिपोर्ट ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के आने पर सरकार ने चुप्पी साध ली है।

सीज फायर का उल्लंघन सरकार की नाकामी :  
उन्होंने कहा कि 1971 के बाद पिछले एक साल में पाक की ओर से सीजफायर का सबसे बड़ा उल्लंघन किया गया, लेकिन अपनी छाती 56 इंच चौड़ी करने वाले प्रधानमंत्री मोदी उस पर बोलने को तैयार नहीं हैं। मोदी सरकार ने सौ दिन में विदेशों से काला धन लाने का वादा किया था, लेकिन दो सौ दिन बीत जाने के बाद भी मोदी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।  


जाना निकाय चुनाव की तैयारियों का हाल
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को यहां आगमन के दौरान नगर निगम के चुनावों की पार्टी स्तर से तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने जिले के नेताओं से एकजुटता की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed