फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lawyers not allowed student to enter in punjab haryana high court for exam due to work suspend

चंडीगढ़ः गिड़गिड़ाते रहे एग्जाम देने आए छात्र, वकीलों का दिल नहीं पसीजा, हाईकोर्ट में घुसने से रोका

Fri, 02 Aug 2019 11:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Aug 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
lawyers not allowed student to enter in punjab haryana high court for exam due to work suspend
फाइल फोटो
हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल की नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड करने वाले वकीलों का दिल बीएएमएस के छात्रों के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं पसीजा। शुक्रवार को होने वाली परीक्षा में बैठने देने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट से फरियाद लगाने वाले छात्रों को वकीलों ने वीरवार को हाईकोर्ट में घुसने से रोक दिया। बाद में मीडिया कर्मियों के सहयोग से छात्र हाईकोर्ट के सामने पेश हुए और कोर्ट ने उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। मामला महेंद्रगढ़ के श्री राम कालेज के बीएएमएस के छात्रों से जुड़ा है।
विज्ञापन


कॉलेज की मान्यता रद्द होने के चलते उनको बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी रोहतक की तरफ से परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं मिली थी। परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होनी है, ऐसे में छात्रों का भविष्य दांव पर लगा था। परीक्षा में बैठने के लिए इजाजत के लिए इन छात्रों को हाईकोर्ट से अनुमति लेनी थी। जब छात्र अपने लिए इंसाफ की फरियाद लेकर हाईकोर्ट पहुंचे तो वकीलों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। वकील वर्क सस्पेंड कर गेट के बाहर बैठे थे और कोर्ट स्टाफ को छोड़कर किसी को भी कोर्ट में नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन


जब छात्र कोर्ट के गेट पर पहुंचे और अपने भविष्य की दुहाई देकर कोर्ट जाने की अनुमति मांगी, फिर भी वकीलों का दिल नहीं पसीजा और उन्हें कोर्ट से बाहर निकाल दिया। छात्र आग्रह करते रहे कि कल उनकी परीक्षा है अगर उनको कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उनका साल खराब हो जाएगा। बाद में कुछ मीडिया कर्मी उनको कोर्ट में लेकर गए। उनकी मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनको शुक्रवार को होने वाली परीक्षा में बैठने की इजाजत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनका परिणाम उनके कालेज के खिलाफ चल रही याचिका के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed