फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyers association challenged decision to recommend gallantry medals to police officers stopped farmers

Haryana: किसानों को रोकने वाले छह पुलिस अधिकारियों को सम्मान के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती, सुनवाई जल्द

Thu, 01 Aug 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:53 PM IST
सार

याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन सभी ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए भारी बल प्रयोग किया था। यह याचिका अभी हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और इस पर जल्द सुनवाई संभव है।

विज्ञापन
Lawyers association challenged decision to recommend gallantry medals to police officers stopped farmers
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए छह पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक की सिफारिश करने के हरियाणा सरकार के फैसले को वकीलों के संगठन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


लॉयर्स फॉर ह्यूमैनिटी नाम के वकीलों के गैर सरकारी संगठन के प्रधान आरएस बस्सी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार की दो जुलाई की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। अधिसूचना के तहत 6 पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक की केंद्र को हरियाणा सरकार ने सिफारिश भेजी है। 
विज्ञापन


याचिका के अनुसार सरकार ने जिन तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है उनमें आईजी शिबास कविराज, करनाल के पूर्व एसपी जश्नदीप रंधावा और जींद के एसपी सुमित कुमार का नाम शामिल है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के तीन डीएसपी नरेंद्र कुमार, राम कुमार व अमित बतरा का नाम है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन सभी ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए भारी बल प्रयोग किया था। यह याचिका अभी हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और इस पर जल्द सुनवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed