फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyer said threat to the life of Lawrence Bishnoi

बठिंडा: वकील ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा, पंजाब सरकार से मांगी सुरक्षा

Fri, 23 Sep 2022 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि लॉरेंस पूरी तरह पुलिस जांच में सहयोग दे रहा है लेकिन पुलिस जान बूझकर अन्य मामलों में बिश्नोई को उलझा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Lawyer said threat to the life of Lawrence Bishnoi
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने गैंगस्टर की जान को खतरा होने का संदेह जताया है। इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक बयान में एडवोकेट चोपड़ा ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई 12 दिन से बठिंडा पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा और 24 सितंबर को रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया जाना है।

विज्ञापन


वकील ने बिश्नोई पर हमले का शक जताया है। पिछले दिनों राजस्थान की एक अदालत में पेशी पर जाते वक्त लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की भी पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब लॉरेंस बिश्नोई के वकील को संदेह है कि लॉरेंस की हत्या करवाई जा सकती है। 
विज्ञापन


गौर हो कि नवंबर 2021 में एक कारोबारी के घर पेट्रोल बम फेंककर और फायरिंग कर उससे रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने खरड़ से लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बठिंडा अदालत में पेश कर 12 दिन का रिमांड हासिल किया था। यह रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि लॉरेंस पूरी तरह पुलिस जांच में सहयोग दे रहा है लेकिन पुलिस जान बूझकर अन्य मामलों में बिश्नोई को उलझा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। इस मामलें में जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 12 सितंबर को जिला अदालत में पेश किया गया था तो अदालत के चारों तरफ बड़े स्तर पर पंजाब पुलिस की सख्त सुरक्षा थी। शनिवार को अदालत में फिर से लॉरेंस की पेशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed