फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi and Goldy Brar sharp shooter Vicky arrested by AGTF

Punjab: लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का शॉर्प शूटर विक्की गिरफ्तार, 20 मामलों में थी तलाश, सामने आया पाक कनेक्शन

Thu, 28 Dec 2023 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 08:20 PM IST
सार

एआईजी के मुताबिक वर्ष 2018 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक जिम में गोली मारकर जॉर्डन नामक युवक की हत्या की गई थी। इस वारदात में भी आरोपी विक्की शामिल था। विक्की ने यह हत्या गैंगस्टर अंकित भादू के साथ मिलकर की थी।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi and Goldy Brar sharp shooter Vicky arrested by AGTF
एजीटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया। शॉर्प शूटर की पहचान फिरोजपुर (पंजाब) के सतीयेवाला निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


विक्की पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और यूएपीए समेत 20 मामलों में वांछित था। एजीटीएफ ने उसके कब्जे से चीन निर्मित .30 कैलिबर बोर की पिस्टल और आठ कारतूस के बरामद किए हैं। आरोपी से टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी मिली, जिसे एजीटीएफ ने जब्त कर लिया है। विक्की के खिलाफ स्टेट क्राइम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ टीमों ने आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की का पीछा कर उसे सेक्टर-91 में एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्की वहां छिपकर रह रहा था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी विक्की को पाकिस्तान में चल रही एजेंसियों से मदद मिल रही थी। आरोपी विक्की गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और साबा (यूएसए) के माध्यम से पाकिस्तान के हथियार व नशा तस्कारों के संपर्क में था और सीमा पार से हथियारों और नशे की खेप प्राप्त करता था। आरोपी को प्रतिद्वंद्वी गिरोह दविंदर बंबीहा गिरोह के सदस्यों को खत्म करने का काम भी सौंपा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगंगानगर में हुई जॉर्डन की हत्या में भी था शामिल  

एआईजी के मुताबिक वर्ष 2018 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक जिम में गोली मारकर जॉर्डन नामक युवक की हत्या की गई थी। इस वारदात में भी आरोपी विक्की शामिल था। विक्की ने यह हत्या गैंगस्टर अंकित भादू के साथ मिलकर की थी। अंकित भादू बाद में फरवरी 2019 में पीरमुच्छल्ला में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पीरमुछल्ला में अंकित भादू के मारे जाने के बाद आरोपी विक्रमजीत विक्की ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह में उसकी जगह ले ली और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed