फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Law student cheated to the tune of Rs 2.36 lakh by luring him to earn from movie ratings

Chandigarh News: कानून के छात्र को फिल्मोंं की रेटिंग से कमाई का लालच देकर 2.36 लाख ठगे

Fri, 03 Nov 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Law student cheated to the tune of Rs 2.36 lakh by luring him to earn from movie ratings
चंडीगढ़। फिल्मों की ऑनलाइन रेटिंग देने वाली फर्जी कंपनी बनाकर कानून के एक छात्र से दो लाख 36 हजार 315 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। यह मामला धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में सेक्टर 40सी के उज्ज्वल बंसल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। साइबर अपराध पुलिस ठगों की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक फर्जी बीटमेक्स कंपनी बना ठगी की गई। इस मामले में विजय शंकर, नरेंद्र कुमार, मीरा कुमारी और कीर निरा नामक आरोपी ठगी में शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को 27 मार्च, 2023 को मीरा कुमारी नाम से टेलीग्राम एप पर एक संदेश आया और उसने फिल्मों को रेटिंग देने वाले एक व्यापार के बारे में बताते हुए शामिल होने के लिए कहा। उसने पार्ट टाइम और फुल टाइम वाले दो प्लान बताए। इसके बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर व्यापार की नियम-शर्तें बताई गईं। ठगों ने कहा कि उनका एक ऑनलाइन रेटिंग प्लेटफार्म है इसके जरिए कमीशन मिलता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता से कहा गया कि सातों दिन रोजाना तीन रिव्यू करने का टास्क है। इससे सप्ताह में 12 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं। शिकायतकर्ता का खाता बनाया गया और विश्वास जीतने के लिए फ्री ट्रायल में 1090 रुपये कमाने की जानकारी दी। शिकायतकर्ता को बताया गया कि व्यापार से जुड़ने के लिए उसे 10,500 रुपये जमा करने होंगे। शिकायतकर्ता इससे जुड़ गया और उसे कमीशन देने का लालच देकर रकम ऐंठी जाने लगी। उसे और काम देने के लिए ठगों ने 2,74,089 रुपये जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता ने कंपनी के कस्टमर केयर से अपनी जमा रकम वापस मांगी मगर कोई हल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed