{"_id":"68866f54b22877a2f5011138","slug":"late-in-the-evening-there-was-a-long-jam-from-kalagram-to-housing-board-crossing-near-manimajra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-774982-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: देर शाम मनीमाजरा के पास कलाग्राम से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: देर शाम मनीमाजरा के पास कलाग्राम से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक लगा लंबा जाम
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़-कालका हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को शनिवार शाम मनीमाजरा के सामने कलाग्राम के पास लगे लंबे जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। इस दौरान रेलवे लाइट पॉइंट से कलाग्राम के पास लाइट पॉइंट और आगे हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक जाम में फंसे वाहनों को रेंग-रेंग कर निकालना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने कलाग्राम से मनीमाजरा अंदर की ओर निकलने वाली सड़क जो कि फायर स्टेशन मनीमाजरा ऑफिस की ओर से निकलती है, वहां से जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन उनको भी आगे चलकर गोविंदपुरा से आने वाले वाहनों के बीच शनि मंदिर के पास भी लगे खतरनाक जाम में फंसना पड़ा।
इस दौरान जाम में फंसे वाहन चालकों में पंचकूला निवासी राजेश राणा, एडवोकेट अमित गोयल, शेर सिंह कंग, मनोज और देविंदर आदि का कहना कि यहां पर जो जाम लगा हुआ था वह पूरे हालात जानने के बाद लग रहा था कि यह जाम पुलिस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही लगा हुआ है। क्योंकि हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर लगा ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल टाइलों को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी कंट्रोल कर रहा था और वह एक ओर के वाहनों को निकालने के लिए ज्यादा समय दे रहा था। इस कारण बाकी की सड़कों पर भारी संख्या में वाहन खड़े हो जाने से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।
वहीं, वाहन चालक अमित गोयल ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे से जब पंचकूला की ओर आते हैं तो फिर वाहन जाम में रुक-रुक निकल रहे थे। इसकी वजह थी कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर पंचकूला को जाने वाली सड़क पर बस स्टॉप पर भारी संख्या में ऑटो सड़क पर खड़े हुए थे। जो कि रोजाना इसी तरह सड़क पर दो-तीन लाइन बनाकर खड़े रहते हैं। इस कारण सड़क से निकलने का रास्ता कम हो जाता है और वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती। हाउसिंग बोर्ड चौराहे से एकदम वाहन घूमकर आते ही इस जगह जहां सड़क पर ऑटो खड़े होते हैं, वहां आकर फंस जाते थे। लेकिन बड़ी बात यह कि चौराहे पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस इनको सड़क से खड़ा होने से हटाती नहीं और इनके खिलाफ कार्रवाई करते है। जबकि यह रोजाना की बात है और रोजाना शाम को वाहनों को यहां से निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर देर रात पंचकूला से कलाग्राम की ओर आने वाली रोड की ओर पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया हुआ था। इस कारण भी पंचकूला की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहन चालकों को चेकिंग के कारण धीमी गति से जाना पड़ा। इस कारण भी जाम की स्थिति बनी हुई थी।