{"_id":"58bc58a94f1c1b185ae7e7a9","slug":"last-warning-notice-to-169-showrll-owners-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"169 शोरूम मालिकों को आखिरी नोटिस, अब नहीं मानें तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
169 शोरूम मालिकों को आखिरी नोटिस, अब नहीं मानें तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
169 शोरूम मालिकों को आखिरी नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों व कंपनियों के बाहर अवैध तरीके से बडे़ साइन बोर्ड व होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। इस संबंध में निगम ने 169 लोगों को आखिरी वार्निंग नोटिस भेजे हैं। साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि तीन दिन में होर्डिंग उतार दें, वरना उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, निगम ने शहर के लिए विज्ञापन पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत शहर में किसी भी दुकान के बाहर कोई व्यक्ति तीन फुट से अधिक आकार का साइन बोर्ड नहीं लगा सकता, लेकिन निगम के ध्यान में आया कि कई शोरूम मालिक, बैंकों व कंपनियों द्वारा तय आकार से अधिक बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।
इनमें दुकानदार का नाम छोटे अक्षरों में लिखा है, जबकि इससे कंपनी का प्रचार हो रहा है। बड़े बोर्ड और होर्डिंग लगने से वाहन चालकों का ध्यान भटकने का खतरा बना रहता है, इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अब किसी को माफ नहीं किया जाएगा।

अगर तय समय में कार्रवाई नहीं की तो दर्ज होंगे पुलिस केस
169 शोरूम मालिकों को आखिरी वार्गिंन नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
दस शोरूम मालिकों ने उतारे बड़े होर्डिंग
निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पहले कुछ शोरूम मालिकों को नोटिस भेजे थे। उनमें से दस ने जवाब दिया है कि उन्होंने अपने शोरूम के बाहर से उक्त होर्डिंग उतार दिए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक सर्वे टीमें होर्डिंग पर नजर रखती हैं।
52000 हजार का जुर्माना वसूला
निगम अधिकारियों के मुताबिक, अब तब होर्डिंग व साइन बोर्ड के जुर्माने के रूप में 52000 की वसूली की गई है। जिन पर जुर्माना लगा है, उनमें कई टेलीकॉम कंपनियां और शोरूम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी।