फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last Farewell To Army jawan With state honor

मारपीट से घायल फौजी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sun, 30 Jun 2019 12:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतनाली मंडी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतनाली मंडी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Last Farewell To Army jawan With state honor
जवान को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

सतनाली मंडी खंड के गांव पथरवा में सेना के जवान संजय का सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि मारपीट से गंभीर रूप से घायल पथरवा के जवान का दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसने उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। जवान की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मारपीट, हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्जकर हत्या की धारा लगाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देर शाम सेना के जवानों की टुकड़ी, तहसीलदार सुभाषचंद जून के अलावा अनेक गांवों के सरपंच, गणमान्य लोगों की उपस्थिति में गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मिलिट्री स्टेशन हिसार से पहुंचे जेसीओ सहित 14 जवानों की टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ मातमी धुन बजाकर, शस्त्र झुकाकर जवान संजय को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुभाषचंद जून ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कर्नल होशियार सिंह डालनवास, कैप्टन सूबे सिंह डालनवास, जेजेपी नेता राव रमेश पालड़ी, सरपंच पथरवा सतेंद्र कुमार, सरपंच जड़वा रवि, सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह जवाहरनगर, सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह शेखावत सतनाली, सवाई सिंह राठौड़, भान सिंह बीसल, रणबीर धनखड़, विनोद श्यामपुरिया, सूबेदार जब्बार खान सहित अनेक गणमान्यजनों ने जवान संजय को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सरपंच सूबेदार दयानंद ने तहसीलदार सुभाषचंद जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी पर मामले में सही जांच न करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच करने की मांग सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने, जवान संजय को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

यह है मामला
पूर्व सरपंच सूबेदार दयानंद ने बताया कि उनका भतीजा संजय पुत्र विजयपाल 22 मद्रास इंजीनियर रेजिमेंट जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बतौर सिपाही के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि संजय गत 17 जून को रात्रि लगभग 9:30 बजे घर पहुंचा था कि दो युवक बाइक पर आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए।

इसके उपरांत देर रात थाना प्रभारी से सूचना मिली कि संजय गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि घायल संजय को आरआर मिलिट्री अस्पताल दिल्ली में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

पहले मारपीट, हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की तफ्तीश जारी है। जो भी आरोपी मिला उसे गिरफ्तार किया जाएगा। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। - अरविंद कुमार, एसएचओ, सतनाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed