{"_id":"c4f50fa6454524f014ec608beda211de","slug":"last-day-to-fill-tax-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज है अंतिम दिन, जल्द भर दें आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है अंतिम दिन, जल्द भर दें आयकर रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
आपने अब तक रिटर्न नहीं भरा है तो वीरवार को भर दें। आयकर रिटर्न भरने का अंतिम दिन 31 जुलाई है। आपको अपनी रिटर्न भरनी है तो शाम पांच बजे तक आयकर विभाग में मैनुअल जमा करवा सकते हैं और यदि आप ई-रिटर्न फाइल करना चाहते हैं तो देर रात तक भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 2900 रिटर्न भरी गईं। इससे पहले करीब दो हजार रिटर्न फाइल की जा चुकी हैं।
जल्दबाजी में मत करें चूक
1-आप आयकर रिटर्न भरने जा रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका नाम, पैन नंबर और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी हैं कि नहीं।
2-अगर आप आयकर रिटर्न फाइल करने में लेट हो गए हैं तो एक माह का फालतू ब्याज देकर आप आयकर रिटर्न भर सकते हैं।
3-रिटर्न भरने के दौरान अपने बैंक खातों के साथ सभी सेविंग और अन्य जानकारी दें। आपके आय के सभी स्त्रोत और अन्य जानकारी स्पष्ट दें।
(आयकर विशेषज्ञ सुशील के सिंगला के अनुसार)