{"_id":"0751b54bea12401929bda9d61c0da208","slug":"last-day-of-children-s-theater-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाजा में पहले पकी ‘खिचड़ी’, फिर दिखा ‘एलियन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाजा में पहले पकी ‘खिचड़ी’, फिर दिखा ‘एलियन’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ड्रन थियेटर फेस्टीवल के अंतिम दिन बच्चों ने सामाजिक संदेश तो दिए ही लेकिन अपनी कल्पना को पंख लगाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
यह फेस्टीवल शिक्षा विभाग एवं सांस्कृ तिक कार्यक्रम विभाग की सहायता से चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित किया गया था।
आखिरी दिन सेक्टर 17 प्लाजा में तीन सरकारी स्कूलों के बच्चों ने नाटक के जरिये अपने भाव व्यक्त किए। जितने उत्साह से बच्चों ने नाटक का मंचन किया, उतना ही अच्छा दर्शकों का रिस्पांस रहा। उन्होंने इन नाटकों को काफी सराहा।
इन नाटकों का किया मंचन
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनीमाजरा के विद्यार्थियों ने फैसिलिटेटर संगीता गुप्ता की गाइडेंस में ‘बेटी बचाओ’ नाटक का मंचन किया। इसमें भ्रूण हत्या के मुद्दे को बेहद शानदार तरीके से उठाया गया।
विज्ञापन
दूसरे नाटक ‘खिचड़ी’ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 47 के विद्यार्थियों ने पेश किया जिसने लोगों को खूब हंसाया। फैसिलिटेटर अनीता शब्दीश की देखरेख में खेले इस नाटक में ‘सुनो सब की लेकिन करो अपने मन की’ का संदेश दिया।
विज्ञापन
तीसरे नाटक ‘प्रीति और एलियन’ पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 19 के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना को पंख लगाए।
यह रविंदर की गाइडेंस में हुआ। इस नाटक में दिखाया गया कि प्रीति नाम की बच्ची किसी और ग्रह पर पहुंच जाती है। आखिर में एक वैज्ञानिक प्रीति को टाइम मशीन की मदद से धरती पर ले आता है।
रविंदर ने बताया कि उन्होंने बच्चों की सोच को ही देखकर यह प्ले तैयार करवाया। इस नाटक का सारा श्रेय बच्चों को ही देते हैं।
वहां मौजूद सेक्टर-50 बीएसएनएल सोसाइटी निवासी तारा सिंह ने बताया कि बच्चों द्वारा किए गए ये नाटक बेहद बढ़िया थे।
इसमें बच्चों की एक्टिंग इतनी अच्छी थी कि हम पूरा समय आसपास के लोगों और अन्य हलचलों को भूल गए थे। दर्शकों में मौजूद एसजीएस कालेज-26 के स्टूडेंट लकी ने बताया कि बच्चों के द्वारा किए गए इस नाटक में सामाजिक संदेश काफी असरदार तरीके से सामने रखे गए।