फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last day nine candidates had filed his nomination

नामांकन खत्म, चंडीगढ़ से अब तक 21

Sat, 22 Mar 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़। Updated Sat, 22 Mar 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Last day nine candidates had filed his nomination

लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों और नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह कुल उम्मीदवारों की संख्या 21 हो गई है।

विज्ञापन


अब 26 मार्च को नाम वापसी के बाद यह साफ होगा कि कितने उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 24 मार्च को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी।

शनिवार को जदयू के उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज के अलावा सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बसपा की तरफ से पूर्व पार्षद राम सुमेर मौर्या ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। इस बार 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

पहली बार छह महिलाएं आगे आईं
चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए इस बार छह महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए हैं। चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। किरण खेर, गुल पनाग और जन्नत जहां के अलावा सुषमा सिंगला और रीना शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। हिंदुस्तान क्रांतिकारी दल की तरफ से अमरजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


इन्होंने भरा है पर्चा
पवन कुमार बंसल-कांग्रेस
बीबी बहल-कांग्रेस (कवरिंग)
किरण अनुपम खेर-भाजपा
गुरकीरत कौर पनाग-आप
जन्नत जहां-बसपा
राम सुमेर मौर्या-बसपा (कवरिंग)
कंवलजीत सिंह-सीपीआई (एमएल)
सुरेंद्र भारद्वाज-जदयू
धर्मेंद्र सिंह-हिंदुस्तान एकता पार्टी
खेम लाल बंसल- इंकलाब विकास दल
अमरजीत कौर-हिंदुस्तान क्रांतिकारी दल
दीपक शुक्ला-निर्दलीय
अजय सिंगला-निर्दलीय
सुषमा सिंगला-निर्दलीय
शमशेर सिंह-निर्दलीय
जसमेर सिंह-निर्दलीय
रीना शर्मा-निर्दलीय
सुरेंद्र कुमार-निर्दलीय
रमेश चंदर-निर्दलीय
पवन कुमार शर्मा-निर्दलीय
नरेंद्र बंसल-निर्दलीय


पिछली बार 387 वोट मिले फिर मैदान में
इंकलाब विकास दल के उम्मीदवार खेम लाल बंसल दूसरी बार चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार 2009 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 387 वोट मिले थे। चुनाव के बाद उन्होंने इंकलाब विकास दल ज्वाइन किया। बंसल ऑटोमोबाइल इंजीनियर हैं और चंडीगढ़ में सेक्टर-28 में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनियों से आधा दर्जन प्रत्याशी
कालोनियों के वोट किसी का भी पासा पलट सकते हैं। इसे देखते हुए इस बार कालोनियों से आधा दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र भरे हैं।

इनमें बापू धाम में सीएचबी की पुनर्वास कालोनी के निवासी दीपक शुक्ला, सेक्टर-56 की रैग पिकर कालोनी के शमशेर सिंह, धनास में पुनर्वास कालोनी के सुरेंद्र कुमार और राम दरबार के रमेश चंद्र शामिल हैं। बसपा के कवरिंग उम्मीदवार राम सुमेर मौर्या भी धनास की पुनर्वास कालोनी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed