लेजर वैली : ‘गौं की खुद’ में दिखी उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी गढ़वाल विकास परिषद् और अमर उजाला की ओर से रविवार कोे सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गौं की खुद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्राइसिटी के 48 संस्थाओं ने सहयोग दिया। टिहारी गढ़वाल विकास परिषद् के प्रेस सचिव धन सिंह असवाल ने बताया कि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायकों में गजेंद्र राणा, गायिका रेशमा शाह, मुकेश कठैत, पन्नू गुसाईं अपने साथियों के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने देवताओं की पूजा के लिए जागर गीत गाए।
टिहरी गढ़वाल विकास परिषद् के प्रधान कमल सिंह पंवार, महासचिव हुकम सिंह पंवार और सांस्कृतिक सचिव उत्तम चंद डोटियाल ने बताया कि कार्यक्रम में का शुभारंभ उत्तराखंड सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चमोली ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने किया।
ट्राइसिटी की 48 संस्थाओं ने किया सहयोग
इसके अलावा कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा, रतनपुर देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत, विकास नगर देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता विजय थपलियाल, हरियाणा मॉडल पंचकूला के निदेशक शैलेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अलावा आयकर अधिकारी राजेश पटवाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश पंवार, पार्षद हीरा नेगी, गुरबख्श रावत के अवाला समाज के लोगों में बीएस बिष्ट, सब्बल सिंह पुंडीर, कुंदन लाल उनियाल, कुलवीर सिंह, हरिमोहन कंडवाल, अनिल जोशी, भगवती प्रसाद गौड़, उत्तम सिंह बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, ललित विक्रम नेगी, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
सभी लोग गांव में जरूर जाइए
गोपाल चमोली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव तक सड़कें तो पहुंच गई हैं लेकिन गांव के लोग आप सभी का इंतजार करते हैं। पहाड़ के गांव खाली हो रहे हैं।
आपलोगों से एक निवेदन है कि आपके बच्चों की गर्मी की छुट्टी होती है तो सभी अपने-अपने गांव में 15 दिन जरूर बिताएं। गोवा, शिमला या हिल स्टेशन पर मत जाइए। गांव के लोग आप सभी को बहुत याद करते हैं।