फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laounge_new opening_european dishes_sec 32

यूरोपियन स्वाद के साथ संगीत का मजा मिलेगा यहां

Sat, 23 Nov 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Nov 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
Laounge_new opening_european dishes_sec 32
प्राउन शाट्स... 29 रुपये का बर्गर और साठ रुपये की काफी के संग लाइव संगीत...यह है सेक्टर-32 के रूट्स लाउंज की खूबी। जिसमें आपको मिलेगा वह मेन्यू जो किफायती ही नहीं, लजीज भी होगा।
विज्ञापन


यहां प्रान शाट्स भी मिलेंगे और हर प्रकार का फूड भी। आशीष कामरा इसके प्रमोटर हैं। जिनका मोहाली में लोकप्रिय ‘मिस्टर रूस्टर’ भी है।  

रूट्स लाउंज के उद्घाटन के मौके पर आशीष कामरा ने कहा कि रूट्स लाउंज एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि इसमें लाहौरी टिक्का, प्राउन शॉट्स, लेमन बट्टर फिश, चिप्स एंड पास्ता आदि कई सारे नए स्वाद शामिल हैं।
विज्ञापन


इस विस्तृत मैन्यू में स्टीक्स, ग्रिल्स, रैप्स, सैंडविचस, बर्गर्स, सीफूड परोसा जाएगा। ‘रूट्स लाउंज’ में एक नया 3-डायमेंशनल कॉन्सेप्ट है।

इसमें प्राउन शॉट्स, स्वादिष्ट डिम सम शॉट्स और टैंगी स्प्रिंग रोल शॉट्स हैं। ‘रूट्स लाउंज’ के मैन्यू में लोकप्रिय हैम एंड बेकन बर्गर, फिलइट-ए-चिकन बर्गर, हर्बी वेज-बर्गर, दूध जैसी नरम पेटा ब्रेड्स, ग्रिल्ड चिकन स्टीक, चिकन इन बार्बेक्यू साउस, ग्रिल्ड फिश इन लेमन बट्टर साउस और लजीज हैदराबादी बिरयानी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें लाइव संगीत होगा। ‘रूट्स लाउंज’ के स्थानीय फ्रैंचाइजी करण सिंह ने कहा कि अब सेक्टर-32 में स्टडी के लिए आने वाले यंगस्टर्स को एक अच्छा रेस्टोरेंट मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed