फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Langar Baba left with tears in everyone's eyes

हर किसी के आंखों में आंसू देकर विदा हो गए लंगर बाबा

Tue, 30 Nov 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Langar Baba left with tears in everyone's eyes
चंडीगढ़। लंगर बाबा के नाम से मशहूर पद्मश्री जगदीश लाल आहूजा के जाने से हर कोई गमगीन है। उनका पार्थिव शरीर सेक्टर- 23 के घर के लॉन में रखा हुआ था और सबकी आंखों में आंसू थे। पत्नी निर्मल आहूजा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर कपड़े रखे। जब परिवार के सदस्य अंतिम यात्रा के लिए सेक्टर-25 के श्मशानघाट के लिए गाड़ी पर जाने लगे तो उनकी पत्नी ने कहा- ‘मैं दूसरी गाड़ी में नहीं जाऊंगी। मैं तो उनके साथ ही चलूंगी।’ इसके बाद वह अपने पति की पार्थिव शरीर के पास ही बैठीं। उनकी बेटियां और परिवार के सदस्य भी साथ रहे। पद्मश्री के चाहने वाले भी वहां पर पहुंचे। पास पड़ोस के लोग भी धीरज बंधाने के लिए पहुंचे। बेटा गिरीश आहूजा, बेटियां शिवानी और रीनू और दामाद अतुल दुग्गल सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे।
विज्ञापन

हर रोज मुझे फोन करते थे पापाजी : चंद्र भूषण
सेक्टर- 26 मंडी के दुकानदार चंद्र भूषण ने बताया कि उनका और जगदीश लाल आहुजा का 40 वर्षों से साथ था। हर रोज फोन करते थे। कम से कम आधा घंटा बात करते थे। रविवार की शाम को उन्होंने बात करते हुए कहा कि तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए दो मिनट ही बात हुई। चंद्र भूषण ने बताया कि मंडी में आहूजा की मंडी में जगदीश फुड एजेंसी की आढ़त की दुकान थी। उनके दुकान से ही फल और सब्जी खरीदकर बेचते थे। वे मुझे बेटा कहकर पुकारते थे। चंद्रभूषण ने बताया कि उनके चले जाने से एक युग का अंत हो गया। पीजीआई में लंगर लगाने से पहले सेक्टर- 26 की मंडी में लंगर चलाते थे। वे स्वयं ही पीजीआई में लंगर के लिए खाना और पानी लेकर जाते थे। उन्हें सभी लोग पापाजी कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed