{"_id":"64540a23f6608d124509f554","slug":"land-registration-process-for-aiims-rewari-completed-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: रेवाड़ी एम्स का जल्द होगा शिलान्यास, भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: रेवाड़ी एम्स का जल्द होगा शिलान्यास, भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी
Fri, 05 May 2023 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 May 2023 01:13 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने बताया कि पं. नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रगति पर है और अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज की स्थापना रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के चरण-1 के तहत की जा रही है। इसके अनुसार मौजूदा जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले आठ साल से लंबित चल रहे रेवाड़ी में प्रस्तावित एम्स की स्थापना के लिए 208 एकड़ भूमि के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब इसके शिलान्यास की तैयारियां शुरू की जाएंगी। वहीं, भिवानी में 535 करोड़ रुपये की लागत से पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे द्वारा बुलाई गई वर्चुअल बैठक में दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से एम्स रेवाड़ी के लिए जल्द से जल्द भूमि का कब्जा लेने की अपील की है। मंत्रालय की ओर से नए एम्स की स्थापना के लिए स्थल पर निवेश-पूर्व गतिविधियों को करने के लिए एचआईटीईएस को कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसका निर्माण कार्य भारत सरकार द्वारा चुनी गई कार्यकारी एजेंसी करेगी।
विज्ञापन
भिवानी में कॉलेज का 65 प्रतिशत कार्य पूरा
मुख्य सचिव ने बताया कि पं. नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रगति पर है और अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज की स्थापना रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के चरण-1 के तहत की जा रही है। इसके अनुसार मौजूदा जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में फंड साझा किया जाएगा। अब तक 277.55 करोड़ रुपये का फंड जारी किया जा चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द 207.93 करोड़ रुपये की शेष राशि जारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन