{"_id":"5b4597534f1c1bb6248b58f4","slug":"ladies-against-bjp-minister-nayab-saini-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई मंत्री को देखते ही महिलाओं ने मारने के लिए उठा लिए पत्थर, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई मंत्री को देखते ही महिलाओं ने मारने के लिए उठा लिए पत्थर, जानिए क्यों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी मंत्री नायब सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही महिलाओं ने बीजेपी के मंत्री को देखा तो वे भड़क गईं और उन्हें मारने के लिए पत्थर उठा लिए। महिलाएं इतनी गुस्से में थी कि वे कुछ भी कर सकती थीं। मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है। नारायणगढ़ में बड़ा गांव के सरकारी शिक्षक एवं सरपंच के पति सेशन जज का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर श्मशान घाट पहुंचे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी का महिलाओं ने विरोध किया। उनके खिलाफ नारे लगाए।
कुछ महिलाओं ने पत्थर तक उठा लिए, लेकिन कुछ लोगों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। हालांकि मंत्री सैनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। वहीं, इस मामले में एसपी ने एसएचओ सुरेश पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा भी परिजनों के घर पहुंचीं और सांत्वना दी। बता दें कि शिक्षक सेशन जज का सोमवार सुबह आठ बजे स्कूल जाते समय तीन बदमाशों ने आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे चुनावी रंजिशन बताई जा रही है।
परिजनों और ग्रामीणों ने मंत्री नायब सिंह सैनी पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाकर करीब छह घंटे तक हाईवे जाम किया था। वहीं, मंगलवार को शिक्षक सेशन जज के अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सेशन की मां डीएसपी अमित भाटिया और एसएचओ हरभजन सिंह के पैर पकड़कर बार-बार यही कह रही थीं कि मेरा बेटा गरीबों का मसीहा था, मुझे इंसाफ चाहिए। शिक्षक की मां को गिड़गिड़ाते देख वहां मौजूद कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। डीएसपी ने विश्वास दिलाया कि उनके साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन
मंत्री जी! कल कहां थे?
श्मशान घाट में सेशन जज को मुखाग्नि दी जा रही थी तो उसी समय राज्यमंत्री नायब सैनी पहुंच गए। उन्हें देखकर कुछ महिलाओं ने कहा कि मंत्री जी कल कहां थे? जब हम अपने बेटे को लेकर नारायणगढ़ के चौक पर थे। अब यहां क्या करने आए हैं?
कुछ नहीं बोले सैनी
महिलाओं के विरोध पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुछ नहीं बोले। जब ग्रामीणों ने हत्याकांड पर उनसे सवाल किया तो कहा कि सेशन जज को इंसाफ मिलेगा। कातिल जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। जब महिलाओं ने कहा कि कल कहां थे तो इस पर सैनी कुछ नहीं बोले।
एसएचओ सुरेश पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। उसके स्थान पर हरभजन सिंह को एसएचओ नारायणगढ़ लगाया गया है। फेसबुक पर जो पोस्ट वायरल हो रही है, उसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला