फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lack of Forensic Laboratories, Notice to Punjab-Haryana

फोरेंसिक लेबोरेट्री का अभाव, पंजाब-हरियाणा को नोटिस

Sat, 22 Mar 2014 12:10 AM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lack of Forensic Laboratories, Notice to Punjab-Haryana
पंजाब और हरियाणा में फोरेंसिक लेबोरेट्री की कमी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जस्टिस सूर्यकांत के पत्र का हवाला देते हुए दोनों सरकारों को ये नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने अपने जेल दौरे के दौरान पाया कि फोरेंसिक जांच लेबोरेट्री की कमी के कारण ट्रायल पर चल रहे कैदियों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। खुद कैदियों ने जस्टिस सूर्यकांत को इस संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा में सिर्फ एक-एक फोरेंसिक लेबोरेट्री काम कर रही हैं, जिस कारण कई मामलों की अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।

चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरूण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने दोनों सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब  तलब कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई एक अप्रैल को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed