{"_id":"608adb8a6467481f78506476","slug":"labs-in-haryana-were-ordered-to-give-covid-19-report-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग : हरियाणा में 24 घंटे में देनी होगी कोविड-19 की रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग : हरियाणा में 24 घंटे में देनी होगी कोविड-19 की रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का निर्देश
Fri, 30 Apr 2021 07:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 07:13 AM IST
सार
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हिसार व पानीपत में संचालित किए जाने वाले अस्पतालों के लिए प्रदेश के ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों के स्टाफ की सेवाएं ली जाएं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी और निजी लैब कोविड-19 की रिपोर्ट 24 घंटे में अवश्य दें। उन्होंने एसजीटी गुरुग्राम में 400 बेड का अस्पताल भी जल्द से जल्द शुरू करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज ने गुरुवार को कार्यकारी समिति और क्राइसिस को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एसजीटी के अस्पताल में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ पहले से उपलब्ध है, लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका है। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर अस्पताल को जल्द चालू करवाया जाए।
विज्ञापन
ईएसआई व डिस्पेंरियों से लिया जाए स्टाफ
विज ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हिसार व पानीपत में संचालित किए जाने वाले अस्पतालों के लिए प्रदेश के ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों के स्टाफ की सेवाएं ली जाएं। संकट की इस घड़ी में आईएमए की सेवाएं लेने पर भी विचार किया जाए। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें मानदेय और बीमा सुरक्षा भी मुहैया करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
पंजीकरण कराएं अस्पताल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई निजी अस्पतालों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया। ऐसे अस्पताल कोरोना मरीजों को भर्ती कर रहे हैं और सरकार से ऑक्सीजन मांग रहे हैं। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन देने में दिक्कत आ रही है। इसलिए निजी अस्पताल संचालक जिला प्रशासन के पास अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।