{"_id":"603927ad8ebc3ee90d7e7538","slug":"labour-rights-activist-nodeep-kaur-released-from-karnal-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : श्रमजीवी कार्यकर्ता नौदीप कौर करनाल जेल से रिहा, स्वागत को पहुंचे किसान नेता, वकील और युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : श्रमजीवी कार्यकर्ता नौदीप कौर करनाल जेल से रिहा, स्वागत को पहुंचे किसान नेता, वकील और युवा
Fri, 26 Feb 2021 10:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर आने पर नौदीप कौर का स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ माह से करनाल जेल में बंद नौदीप कौर को हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आते ही विभिन्न किसान नेताओं, वकीलों और उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही नौदीप कौर ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए।
विज्ञापन
वे दोबारा किसानों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होंगी। नौदीप कौर को 12 जनवरी को दिल्ली के सिंघु बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। उन पर पुलिस कर्मियों से मारपीट और फैक्टरी मालिक से जबरन वसूली का आरोप है। सोनीपत पुलिस ने उन पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। पंजाब के मुक्तसर निवासी नौदीप कौर की रिहाई की मांग देश-दुनिया में उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
वकील अंग्रेज सिंह पन्नू ने बताया कि नौदीप कौर पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 के ये मामले हैं। 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे करनाल जेल में बंद थीं। दो मामलों में जमानत सोनीपत कोर्ट से हो गई थी। एक मामले में रिहाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हुई है।
विज्ञापन
सिरसा बोले- आज के हालात आपातकाल से कम नहीं
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा भी करनाल जेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी राहत है। हमें अफसोस है कि बेटी के साथ यह अत्याचार हुआ है। किसी बेटी के साथ ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करना, संविधान का भी अपमान है। बाबा साहिब ने हमें गौरवमयी संविधान दिया है। हमारी आवाज कोई भी नहीं दबा सकता। हम सभी का केस लड़ेंगे। किसान आंदोलन में सभी को देशद्रोही साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। आज के हालात आपातकाल से कम नहीं है।