फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Labour Department Chandigarh Planning to Provide Online Service for Ragistration and Licence

चंडीगढ़ में अब लाइसेंस व पंजीकरण के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, एक क्लिक से होगा काम

Mon, 13 Jul 2020 01:15 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 Jul 2020 01:15 PM IST
सार

  • फैक्ट्री एक्ट और कांट्रैक्ट लेबर एक्ट की सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन
  • तैयारियों में जुटा विभाग, विभाग जल्द करेगा ऑनलाइन सेवाओं की घोषणा

विज्ञापन
Labour Department Chandigarh Planning to Provide Online Service for Ragistration and Licence
फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए श्रम विभाग चंडीगढ़ सात सर्विसेज को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। अब विभाग से लाइसेंस लेने और पंजीकरण कराने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक क्लिक से सभी जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने फैक्ट्री एक्ट और लेबर एक्ट के तहत आने वाली सभी सेवाओं को ऑनलाइन सर्विसेज में शामिल करने का निर्णय किया है। कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए यूटी के कई विभागों ने ऑनलाइन सेवाओं को शुरू कर दिया है। अब श्रम विभाग भी उन्हीं विभागों की राह पर चल दिया है।
विज्ञापन


लाइसेंस लेने और पंजीकरण कराने सहित अन्य जरूरी कामों के लिए अभी तक श्रम कार्यालय में लोगों को आना पड़ता था, जिससे कार्यालय में भीड़ लगी रहती थी। इससे संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब विभाग फैक्ट्री एक्ट (1948) और कांट्रैक्ट लेबर एक्ट (1970 ) के अंतर्गत आने वाली सात सर्विसेज को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही विभाग इन सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, विभाग कई सेवाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। ऑनलाइन सेवाओं के शुरू होने के बाद लोगों को बेवजह कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- वरुण बेनीवाल, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, श्रम विभाग

अभी सिर्फ ये सेवाएं हैं ऑनलाइन

पंजाब दुकानात अधिनियम (1958) के तहत किए जाने वाले पंजीकरण की सेवा ही श्रम विभाग अभी ऑनलाइन दे रहा है। यह ऑनलाइन सेवा श्रम विभाग ने 2018 में शुरू की थीं।

ये सेवाएं हो जाएंगी ऑनलाइन
औद्योगिक इकाई के लिए नया लाइसेंस का आवेदन।
हर साल लाइसेंस के होने वाले नवीनीकरण की सुविधा।
लाइसेंस आवेदन के बाद होने वाले संशोधन की सुविधा।
कांट्रैक्ट लेबर में प्रधान नियोक्ता के पंजीकरण की सुविधा
कांट्रैक्ट लेबर में प्रधान नियोक्ता पंजीकरण में संशोधन।
कांट्रैक्ट लेबर लाइसेंस लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा।
कांट्रैक्ट लेबर लाइसेंस के लिए होने वाले पंजीकरण में संशोधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed