{"_id":"5f78d3798ebc3e9b9575d42d","slug":"laboratories-may-open-research-scholars-masters-students-pu-from-october-15-chandigarh-news-pkl389842995","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर से पीयू में शोधार्थी व परास्नातक विद्यार्थियों के लिए खुल सकती हैं प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर से पीयू में शोधार्थी व परास्नातक विद्यार्थियों के लिए खुल सकती हैं प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शोधार्थी व परास्नातक कर रहे विद्यार्थियों को पीयू में बुलाया जा सकता है। उनके लिए छात्रावास व प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।
पीयू के 400 से अधिक शोधार्थी पिछले छह माह से पीयू नहीं आ रहे हैं। उनका शोध कार्य प्रभावित चल रहा है। वहीं प्रयोगशालाओं में भी उनका कार्य नहीं हो पा रहा है, क्योंकि प्रयोगशालाएं बंद पड़ी हैं। इसके लिए छात्र व शोधार्थी आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को एबीवीपी ने भी प्रदर्शन किया। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन पर अब लगातार दबाव बन रहा है। इस कारण 15 अक्तूबर से शोधार्थियों को बुलाने की योजना चल रही है। वहीं शिक्षकों ने भी पीयू प्रशासन पर दबाव बनाया था। अनलॉक पांच में गृह मंत्रालय ने भी इन सभी को विश्वविद्यालय बुलाने के लिए कह दिया है।
छात्रावास होने लगे खाली
पीयू ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवा दी हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों ने छात्रावास खाली करने शुरू कर दिए हैं। ये विद्यार्थी अपने घर जा रहे हैं। पीयू ने कहा था कि परीक्षा समाप्त होने के 72 घंटे के अंदर छात्रावास खाली करने होंगे अन्यथा जुर्माना लगेगा। हालांकि दूरस्थ केंद्रों के विद्यार्थी कुछ दिन बाद अपने घर जाएंगे। जानकारों का कहना है कि यह विद्यार्थी छात्रावास खाली करेंगे तो उसके बाद शोधार्थियों को हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे।