फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lab technicians strike finished, Haryana health department, officials

लैब तकनीशियनों की हड़ताल खत्म, सरकार ने भी दिखाया बड़ा दिल

Wed, 21 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians strike finished, Haryana health department, officials
lab technicians - फोटो : File Photo
हरियाणा में आंदोलनकारी लैब तकनीशियनों की हड़ताल समाप्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद यह मसला शांत हुआ। इसके बाद मंत्री ने सस्पेंशन के आदेश वापस ले लिए। उन्होंने लैब तकनीशियनों को प्रदेश में फैले डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने की नसीहत दी।
विज्ञापन


तीन दिन से हरियाणा के करीब 700 लैब तकनीशियन हड़ताल पर चल रहे थे। प्रदेश इस समय मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से जूझ रहा है। इसके कारण स्वास्थ्य मंत्री विज को इन तकनीशियनाें का हड़ताल पर जाना अखर गया। मंगलवार को उन्होंने इन लैब तकनीशियनों के सस्पेंशन के आर्डर जारी कर दिए थे। इसके बाद इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी पूरी बात बताई। लैब तकनीशियन का प्रतिनिधिमंडल सीधे विज के अंबाला निवास पर पहुंचा। फिर विज का दिल पसीजा और उन्होंने सस्पेंशन के आदेश वापस लिए।
विज्ञापन


लैब तकनीशियनों ने अपनी गलती मान ली है। हड़ताल खत्म हो गई है। हमने उन्हें एक मौका दिया है। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed