{"_id":"5e17795e8ebc3e87b75cb4df","slug":"kurukshetra-university-released-ug-level-exam-datesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी स्तर की डेटशीट, वेबसाइट पर आज होगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी स्तर की डेटशीट, वेबसाइट पर आज होगी अपलोड
Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कैलाश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को सत्र अप्रैल-मई 2020 में आयोजित होने वाली अंडर-ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि डेटशीट शुक्रवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी, जहां से विद्यार्थी अपनी परीक्षा संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के लाभ के लिए समय पर किए गए प्रयासों के लिए परीक्षा शाखा की सराहना की क्योंकि यह उनकी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों के लिए बहुत अनुकूल साबित होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि 20 अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की समाप्ति की तारीख विश्वविद्यालय की अकादमिक अनुसूची के अनुसार है और प्रत्येक सेमेस्टर की ये परीक्षाएं 28 कार्य दिवसों में ही पूरी होंगी। उन्होंने आगे बताया कि डेटशीट जारी करने की जानकारी संबंधित महाविद्यालयों के सभी प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि छात्रों को परीक्षाओं की समय-सारिणी के बारे में बताया जा सके। इस अवसर पर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. एपी परुथी, शिव कुमार, महेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार, रवि थापा और नरेंद्र निम्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन