{"_id":"aad878c95bff9c922b5af790a998704e","slug":"kurali-soldiar-karamjit-singh-died-at-assam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में सैनिक की मौत की खबर, कुराली में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में सैनिक की मौत की खबर, कुराली में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिले के गांव झ़िगडा कलां के नौजवान कर्मजीत सिंह की ड्यूटी के दौरान आसाम में मौत हो गई। सैनिक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। भारतीय सेना में नौकरी करने वाले गांव के कर्मजीत सिंह पुत्र राजबीर सिंह की मौत की खबर शनिवार को उसके यूनिट के अधिकारियों ने फोन पर दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि कर्मजीत सिंह कुछ दिनों से बीमार था और शनिवार अचानक ही तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सैनिक के चचेरे भाई गुरध्यान सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर डयूटी पर गया था। उन्हें उसके बीमार होने की कोई जानकारी नहीं थी। परिवार शाम तक शव का इंतजार कर रहा था। कर्मजीत सिंह 2003-04 के दौरान सेना में भर्ती हुआ था और कुछ समय पहले ही जालंधर से आसाम ड्यूटी पर गया था। वह एमईएस में तैनात था। कर्मजीत तीन बहनों का अकेला भाई व 4 वर्ष और 2 वर्ष के दो लड़कों का पिता था।
विज्ञापन