फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuntia election bugle rang in Kurukshetra University

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कुंटिया चुनाव का बिगुल बजा

Sat, 18 Oct 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनावी बिगुल बज उठा है। मान सिंह ग्रुप ने सक्रिय होते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया है।
विज्ञापन


उम्मीदवार चयन से पहले ग्रुप अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह ने बताया की चुनाव के मद्देनजर रामफल को ग्रुप का चेयरमैन, शशि शर्मा व पुष्पेंद्र तोमर को कोषाध्यक्ष, संत कुमार व नरेश चौधरी को मीडिया प्रभारी, रामप्रकाश बाहरी व मिठिया राम को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने घोषणा की कि अध्यक्ष पद के लिए सुनील कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पोली राम, उपाध्यक्ष के लिए चंदन सिंह, महासचिव के लिए रामलाल, सहसचिव के लिए रविंद्र तोमर, प्रैस सचिव के लिए यशपाल सैनी व कोषाध्यक्ष के लिए फिर कैलाश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


मान सिंह के अनुसार सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा उपरोक्त नामों पर स्वीकृति की मोहर भी लगा दी गई है। इसके अलावा कार्यकारीणी क्षेत्र-2 से अमित कुमार, 3 से सोमनाथ, 8 से चन्द्रपाल, 12 से अशोक कुमार, 13 से कुलदीप सिंह, 14 से हरि लाल, 16 से कांता प्रसाद के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह, कुंटिया महासचिव व प्रधान पद के उम्मीदवार सुनील कक्कड़, मान सिंह ग्रुप के चेयरमैन रामफल, ग्रुप प्रधान सतीश शर्मा, डॉ. धर्मबीर लांग्यान, डॉ. जीत सिंह शेर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संत कुमार ने सयुंक्त रूप से ग्रुप के सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की चुनाव के लिए सभी को संगठित होकर अपने ग्रुप की जीत के लिए प्रयास शुरू करने व सभी कर्मचारियों से संपर्क स्थापित कर कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने का कार्य करना है।


मौके पर कुंटिया प्रेस सचिव रविंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेनपाल शर्मा, ओपी यादव, दरबारा सिंह, सरोज शर्मा, संतोष रानी, अनुजा, सुरभि मिश्रा, रामेश्वर गहलावत, रतन कश्यप, रविंद्र, जयप्रकाश शर्मा, सतीश, कश्मीरी लाल, बलबीर, बलराज, धर्मबीर, रामपाल सैनी, नरेश मग्गू, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, कुलदीप सिंह, रमेश कुडूं, हनुमान, प्रमोद रंगा, सत्यवान, जगदीश प्रसाद, रामकुमार, प्रवेश, सतपाल, रामनिवास, कर्मबीर, संत शर्मा, विजय, कृष्ण लाल, गुरमेल संधू, इत्यादि ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed