फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumbh snan begins in Kurukshetra of haryana

शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ धर्मनगरी में कुंभ का आगाज, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत

Tue, 04 Dec 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Updated Tue, 04 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Kumbh snan begins in Kurukshetra of haryana
धर्मनगरी में कुंभ शुरू

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का कहना है कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए 12 में से 8 कुंभों और 48 कोस के विलुप्त तीर्थों की खोज को आगे बढ़ाना होगा। इसके जरिए कुंभ और तीर्थों के इतिहास को आमजन के समक्ष रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश की प्राचीन संस्कृति को आत्मसात कर सकें। 

विज्ञापन


राज्यपाल सोमवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में अखिल भारतीय सर्वमंगला कुंभ सेवा समिति एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित कुरुक्षेत्र कुंभ-2018 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सेवा समिति के संयोजक स्वामी चिदात्मन महाराज, स्वामी ज्ञानानंद, लाडवा के विधायक पवन सैनी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा, लोकसभा टीवी के संपादक एवं सेवा समिति के महासचिव श्याम किशोर, राज्यपाल के सचिव विजय दहिया, रामधारी दिनकर, स्मृति समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार, कौशल किशोर, रत्नचंद सरदाना, संस्कृति विश्वविद्यालय मंदूड़ी के कुलपति श्रेयांश द्विवेदी, नवीन पुरुषोत्तम ने शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कुरुक्षेत्र कुंभ का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

Kumbh snan begins in Kurukshetra of haryana
कुरुक्षेत्र में कुंभ का आगाज

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि धर्म और शिक्षा की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए और कहा कि पूरा विश्व एक परिवार की तरह है। इस धर्मयुद्ध में धर्म की जीत हुई और दुनिया को संदेश मिला की मोहमाया को छोड़कर मनुष्य को कर्म करना चाहिए। गीता धार्मिक ग्रंथ होने के साथ तमाम समस्याओं का समाधान भी करता है। 

उन्होंने कहा कि वेदों और पुराणों के अनुसार 12 कुंभों का उल्लेख किया गया है, इनमें से 4 कुंभ धरती पर मौजूद हैं, लेकिन 8 कुंभों की खोज होनी चाहिए। इस खोज के बाद 8 कुंभों के इतिहास को जानना चाहिए। कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में विलुप्त हो चुके तीर्थों की भी खोज की जानी चाहिए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कुरुक्षेत्र गीता स्थली है। इस भूमि पर द्वादश कुंभ का योग तीन से सात दिसंबर तक रहेगा। इस कुंभ में देशवासियों को शिरकत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामायण, जैन, बुद्ध, कांवरिया और श्रीकृष्णा सर्किट बनाकर देश को आध्यात्मिकता के जोड़ने का काम किया है। इन पांचों सर्किट के माध्यम से देश के तीर्थों और पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed