{"_id":"67196e69424cd728fe0858c4","slug":"kumari-selja-said-when-will-the-bjp-government-give-women-2100-rupees-per-month-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-546855-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह कब देगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह कब देगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा
विज्ञापन
कहा-500 रुपये वाला गैस सिलेंडर कब पहुंचेगा रसोई घर में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने पहले भी झूठ बोलकर और झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी और इस बार भी झूठ के सहारे ही जीत हासिल की। पहली कलम से भाजपा ने संकल्प पूरे करने की बात कही थी पर पता नहीं ये सरकार महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह कब देगी और कब 500 रुपये वाला गैस सिलेंडर रसोईघर में पहुंचेगा।
जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है, जहां नेता, नीयत और नीति सब झूठ पर टिके हैं। झूठे वादे करना, झूठी घोषणाएं करने में भाजपा का कोई सानी नहीं है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा था कि 18 से 60 साल तक की 78 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। कांग्रेस ने इन महिलाओं को 2000 रुपये प्रति महीना देने का वादा किया था लेकिन भाजपा ने इसे 100 रुपये बढ़ा दिया। भाजपा सरकार ने अभी तक महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये देना शुरू नहीं किया है, ये भी नहीं पता कि वह कब से देना शुरू करेगी, करेगी भी या नहीं करेगी, यह तो भाजपा ही जानती है।