फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumari Selja said I am true soldier of Congress

मान गईं कुमारी सैलजा: पार्टी से नाराजगी पर कहा-मैं कांग्रेस की सच्ची सिपाही, जल्द दिखूंगी मैदान में

Mon, 23 Sep 2024 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 12:15 PM IST
सार

कांग्रेस की टिकट वितरण के समय से कुमारी सैलजा प्रचार से दूर हैं। उन्होंने हरियाणा में चुनावी प्रचार में अब तक एक भी जनसभा को भी संबोधित नहीं किया। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। जिसके बाद से भाजपा, जजपा , इनेलो सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता उनको लेकर कई तरह से सवाल उठा रहे हैं। अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दे रहे थे।

विज्ञापन
Kumari Selja said I am true soldier of Congress
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार से पिछले कुछ दिन से दूर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कुमारी सैलजा ने अमर उजाला संवाददाता से मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सच्ची सिपाही हूं। कांग्रेस के लिए ही काम करूंगी। 
विज्ञापन


तमाम तरह की अफवाहों को विराम देते हुए सैलजा ने कहा कि चुनाव प्रचार के कार्यक्रम तय कर रहे हैं। जल्द ही आपको प्रचार में दिखूंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की अफवाहें उड़ाई जाती हैं। इस तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में अपनाए जाते हैं इस तरह के हथकंडे 

अमर उजाला से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगी। मैं अपने पिता की तरह सच्ची कांग्रेसी हूं। भाजपा की ओर से दिए जा रहे ऑफर और टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा तीन दशक लंबा राजनीतिक अनुभव है। चुनाव के समय तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। मेरी पार्टी और मेरा नेतृत्व मेरा मुकाम तय करेगा। मैं अपना रास्ता खुद तय करना जानती हूं। अपने पिता की तरह से कांग्रेस के तिरंगे में दुनिया से विदा होकर जाऊंगी। मैं कांग्रेस छोड़ने के बारे में कभी नहीं सोच सकती। 

कांग्रेस के लिए करूंगी प्रचार

चुनाव प्रचार से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। बहुत जल्द आपको चुनावी मैदान में ही दिखूंगी। कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में हैं। अपने सिरसा लोकसभा के कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed