{"_id":"66fe4202695742f5ac0b863e","slug":"kumari-selja-met-sonia-gandhi-two-days-before-voting-in-haryana-assembly-election-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक हलचल: मतदान से दो दिन पहले सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी सैलजा, हुड्डा खेमे में बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक हलचल: मतदान से दो दिन पहले सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी सैलजा, हुड्डा खेमे में बढ़ी बेचैनी
Thu, 03 Oct 2024 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:10 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस में कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा का अलग अलग गुट है। दोनों के बीच अक्सर सीएम पद को लेकर रार खलती रहती है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने मंच पर दोनों नेताओं के हाथ मिलवाए थे।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा से मिलीं सोनिया गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मतदान से दो दिन पहले बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने गुरुवार को सोनिया गांधी से दिल्ली में जनपथ पर मुलाकात की।
करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात में हरियाणा की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड़्डा खेमे की बेचैनी बढ़ गई है। हरियाणा की राजनीति भी इस मुलाकात से गरमा गई है, क्योंकि कुमारी सैलजा सीएम पद की दावेदार हैं। हालांकि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रही थी लेकिन हाईकमान ने उनको टिकट नहीं दिया था। अब सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात में हरियाणा की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड़्डा खेमे की बेचैनी बढ़ गई है। हरियाणा की राजनीति भी इस मुलाकात से गरमा गई है, क्योंकि कुमारी सैलजा सीएम पद की दावेदार हैं। हालांकि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रही थी लेकिन हाईकमान ने उनको टिकट नहीं दिया था। अब सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
आज थमेगा प्रचार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार पांच अक्तूबर को मतदान होगा। गुरुवार शाम से प्रचार थम जाएगा। इससे पहले कुमारी सैलजा और सोनिया गांधी की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अगस्त में भी की थी मुलाकात
अगस्त में भी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद सैलजा ने कहा था कि हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए हरियाणा कांग्रेस में सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा।टिकट वितरण में अनदेखी से थीं नाराज
वहीं विधानसभा चुनाव के समय टिकट वितरण में हुई अनदेखी के बाद सैलजा करीब दो सप्ताह तक खामोश रहीं। उनकी चुप्पी ने प्रदेश के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया था। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया था। भाजपा ने तो उन्हें पार्टी में आने का न्योता भी दे दिया था। हालांकि इसके बाद कुमारी सैलजा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं पक्की कांग्रेसी हूं। मेरी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन