फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kulwanti's murder accused who reached hotel to collect wages arrested

Chandigarh News: मेहनताना लेने होटल पहुंचा कुलवंती का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kulwanti's murder accused who reached hotel to collect wages arrested
जिसके लिए पति और बेटे को छोड़ा, उसी ने ली थी महिला की जान
विज्ञापन

कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की आरोपी ने कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-35 के होटल में मेहनताना लेने आया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी शंकर माहली को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने टेबल फैन और चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी ने सेक्टर-34 थाने के तहत आने वाले इलाके को छोड़ दिया था। आरोपी बस स्टॉप, इंडस्टि्रयल एरिया में अंडरपास और कई पार्क में सोकर रात गुजारता रहा। आरोपी सेक्टर-35 में माया होटल में काम करता था। जहां से उसका कुछ बकाया रहता था। सोमवार को आरोपी बकाया लेने सेक्टर-35 पहुंचा था। इस दौरान बुड़ैल चौकी प्रभारी एसआई गुरजीव सिंह को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-34 में घूम रहा है। इसके बाद आरोपी को माया होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ने के लिए सेक्टर-34 थाने के एसएचओ सतिंदर ने विशेष टीमों का गठन किया था।

मारपीट करता था शंकर

सेक्टर-39 निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुलवंती उसकी बुआ की बेटी थी। कुलवंती अपने पति को छोड़कर 6 साल की बेटी के साथ बुड़ैल में शंकर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। कुलवंती ने उसे बताया था कि शंकर अक्सर उससे झगड़ा और मारपीट करता है, जिसके डर से उसकी 6 साल की बेटी पड़ोस में जाकर सोती थी।
विज्ञापन


सुषमा कुछ दिन पहले शंकर को समझाने आई थी लेकिन उसने उसके सामने भी कुलवंती से मारपीट की। 25 जून को शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह काम से फुर्सत पाकर कुलवंती से मिलने गई तो देखा कि वह बेसुध फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शंकर और कुलवंती घटना से 20 दिन पहले ही बुड़ैल में रहने आए थे। कुलवंती की बेटी कुत्तों की पीठ पर बैठकर घूमती थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे लोगों बेहद पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed