फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi said if ministerial post is given to Bhavya then BJP will get benefit in Rajasthan

Haryana News: कुलदीप बिश्नोई बोले- मंत्री पद डिजर्व करता है भव्य, जिम्मेदारी मिली तो भाजपा को होगा लाभ

Thu, 29 Jun 2023 04:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 04:46 PM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं जल्द ही राजस्थान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करुंगा। इसके बाद हरियाणा में भी एक रैली करेंगे। इन दोनों रैली के लिए तारीख तय करने पर विमर्श चल रहा है। इस बारे में पूरी योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi said if ministerial post is given to Bhavya then BJP will get benefit in Rajasthan
सीएम मनोहर लाल के साथ कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भव्य बिश्नोई मंत्री पद को डिजर्व करता है। यंग होने के साथ खेल व पढ़ाई में यूनिवर्सिटी टॉपर रहा है। अभी देश में भाजपा ने बिश्नोई समाज से कोई मंत्री नहीं बनाया है। अगर भव्य को मंत्री बनाया जाएगा तो उनको मंत्री पद देने का काफी लाभ राजस्थान चुनाव में मिलेगा। भव्य को मंत्री पद दिए जाने से हमारे निजी वोट बैंक में भी जोश आएगा। इससे भाजपा को भी लाभ होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई समाज सबसे अधिक राजस्थान, दूसरे नंबर पर हरियाणा में है। इसके अलावा यूपी ,पंजाब, एमपी के कुछ कस्बों में भी है। राजस्थान में 37 विधानसभा और सात लोकसभा को बिश्नोई समाज प्रभावित करता है। हरियाणा में छह विधानसभा और तीन लोकसभा को प्रभावित करते हैं। भव्य को मंत्री बनाने से हरियाणा में कितना लाभ मिलेगा इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ साल का समय बचा है। राजनीति में कुछ भी संभव है।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं जल्द ही राजस्थान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करुंगा। इसके बाद हरियाणा में भी एक रैली करेंगे। इन दोनों रैली के लिए तारीख तय करने पर विमर्श चल रहा है। इस बारे में पूरी योजना तैयार की जा रही है। बिश्नोई समाज को आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज मूलरूप से खेती पर निर्भर है। खेती की जोत लगातार कम हो रही है। ऐसे में बिश्नोई समाज को केंद्र में भी ओबीसी में आरक्षण दिया जाना चाहिए। इस मांग को मैंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने पूरा भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed