{"_id":"5a45cb154f1c1b74698c48f0","slug":"kulbhushan-jadhav-mother-and-wife-harassment-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाधव की पत्नी और मां से बदसलूकी पर शर्मिंदा हैं पाकिस्तानी महिलाएं, बोलीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाधव की पत्नी और मां से बदसलूकी पर शर्मिंदा हैं पाकिस्तानी महिलाएं, बोलीं...
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 30 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां से हुई बदसलूकी को पाक से भारत आई महिलाओं ने बेहद शर्मनाक घटना बताया है। समझौता एक्सप्रेस से वीरवार को भारत आई लाहौर की असगरी अख्तर और कराची की रेहाना महबूब का कहना था कि वह इस घटना से शर्मिंदा हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में तीन तलाक पर बहस हो रही है। इसके लिए बिल पास होना है। वहीं पाक बेगमें चाहती हैं कि भारत जैसे तीन तलाक पर कानून उनके शौहरों के लिए भी बनें। जिस तरह तीन बार तलाक कहकर बेगम को नजरअंदाज कर दिया जाता है, यह सरासर गलत है। भारत का फैसला उचित है और यह कानून पाक में भी होना चाहिए।
समझौता एक्सप्रेस से अटारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे इस्लामाबाद के मोहम्मद अहसान के परिवार ने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच तनातनी होने से रिश्तेदारियां सिसक रही हैं। वीजा एक-दूसरे देशों के लिए नहीं मिल रहा है। भारत और पाक को मिलकर आतंक से मुकाबला करना चाहिए। दोनों देशों के बीच सरहदों पर गोलियां नहीं बल्कि एक-दूसरे की मदद के हाथ उठने चाहिए।

भारत-पाक में 140 मुसाफिरों ने समझौता में की यात्रा
समझौता एक्सप्रेस
भारत-पाक के बीच वीरवार को समझौता एक्सप्रेस में 140 मुसाफिरों ने यात्रा की। भारत सेे 60 यात्री पाक गए और पाक से 80 यात्री भारत आए। दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को सूर्यास्त के पहले पाक भेजना लाजिमी कर दिया गया है। हालांकि समय से समझौता चल रही है।
पाक में तीन बार हाजिरी देते हैं भारतीय
पाक में भारतीय को तीन बार दिन में हाजिरी देनी पड़ती है। उन्हें बताना पड़ता है कि वह सारा दिन कहां-कहां पर रहे। पाकिस्तान में खुफिया एजेंसियां भारतीय की जासूसी करते हैं। दिल्ली केदरियागंज निवासी मोहम्मद फैजल ने बताया कि पाक में भारतीय को संदेह की नजरों से देखा जा रहा है। पाक के हालात ठीक नहीं हैं।