फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuchina company product will be made near chandigarh

चंडीगढ़ के आसपास या बद्दी में बनेंगे कुचीना के मार्डन किचन

Fri, 15 Jan 2016 05:04 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Kuchina company product will be made near chandigarh

बदलते वक्त के साथ घर में मॉर्डन किचन की भूमिका काफी अहम हो गई है। देश विदेश में मॉर्डन किचन प्रोडक्ट की जानी मानी कंपनी कुचीना अब नॉर्थ रीजन में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


घरेलू और होटल किचन में जर्मन टेक्नोलॉजी की चिमनी लगाने वाली कुचीना ने 40 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। कुचीना द्वारा तैयार चिमनी भारत के अलावा भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में भी काफी लोकप्रिय प्रोडक्ट बन चुकी है।
विज्ञापन


2003 में कोलकाता में शुरू हुई कुचीना कंपनी के डायरेक्टर नमित बजौरिया ने बैंकाक (थाइलैंड) में अमर उजाला से बातचीत में कंपनी के विस्तार और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बजौरिया के अनुसार है कि कंपनी ने काफी कम समय में इंटरनेशनल ब्रांड के तौर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लाख से शुरू कंपनी का 2015 में सालाना टर्नओवर 140 करोड़ रहा है। अगले दो वर्षों में कंपनी का लक्ष्य 500 करोड़ टर्नओवर को पार करना है। कुचीना का लक्ष्य नॉर्थ रीजन में बड़े स्तर पर विस्तार करना है। कंपनी नॉर्थ रीजन में नया प्लांट लगाने के लिए चंडीगढ़, मोहाली और बद्दी (हिमाचल) में जगह तलाश कर रही है।

चिमनी की कीमत 6 से 50 हजार तक

घर के किचन में हाईटेक चिमनी अहम हिस्सा है। चिमनी में अब एलईडी के अलावा सिक्योरिटी सहित कई नए फीचर शामिल किए हैं। कुचीना की मॉर्डन चिमनी रेंज 6 से 50 हजार है। लेकिन कंपनी जल्द ही सस्ती चिमनी के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है।

नमित के अनुसार भारत में हर साल 10 लाख चिमनी की मांग है। जबकि पड़ोसी देश चीन में हर साल 2 से 3 करोड़ चिमनी की खपत है। भारत में भी चिमनी की खपत तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ऑनलाइन सर्विस शुरू करने पर विचार कर रही है।

बेहतर सर्विस से कंपनी बनी ग्राहकों की पहली पसंद
कुचीना डायरेक्टर नमित बजौरिया का मानना है कि प्रोडक्ट को बाजार में तभी ग्राहक मिलते हैं जब कंपनी की सर्विस बेहतर हो। उन्होंने बताया कि देश विदेश में मॉर्डन चिमनी की जबर्दस्त मांग है। जिससे कुचीना ने ब्रांड के तौर पर पहचान बनाई है। कुचीना के देशभर में 125 वितरक, 1600 से अधिक मल्टी रिटेलर और 400 से अधिक टेक्नीशियन की टीम है।

कंपनी ग्राहकों को 48 घंटे में सर्विस देती है। कुचीना अब चिमनी के बाद वाटर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर, डिशवासर, टोस्टर जैसे प्रोडेक्ट बाजार में उतारेगी। बजौरिया के अनुसार मुंबई और बंगलूरू के कई बिल्डर नई हाउसिंग स्कीम में मॉर्डन किचन कांसेप्ट के लिए संपर्क कर चुके हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर की नौकरी छोड़ी, 1500 को दे रहे रोजगार
यंग एंटरपन्योर नमित बजौरिया कोलकता निवासी हैं। लेकिन परिवार का ताल्लुक राजस्थान से है। हार्वर्ड से एमबीए के बाद नमित ने कुछ समय तक डिस्ट्रीब्यूटर की नौकरी की। लेकिन कुछ अलग करने की चाहत ने उन्हें प्रेरित किया। 42 वर्षीय नमित को यंग अचीवर्स के तहत कई प्रतिष्ठित अवार्ड भी मिल चुके हैं।


नमित अब देश विदेश में कंपनी के साथ जुड़े 1500 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजौरिया ट्रस्ट द्वारा एचआईवी पीड़ित बच्चों और महिलाओं की मदद की जाती है। म्यूजिक और रंगमंच में दिलचस्पी रखने वाले नमित ने बंगाली में 4-5 लघु फिल्मों का निर्माण भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed