फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ku issued the schedule of admission to MPhil

केयू में एमफिल के दाखिले का शेड्यूल जारी

Thu, 18 Sep 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 18 Sep 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
केयू द्वारा सत्र 2014-15 में विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए बुधवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के 19 विभागों की 307 सीटों के लिए विद्यार्थी अब आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सभी विभागों में दाखिले के लिए 18 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा होगी व 27 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 30 अक्तूबर को सभी विभागों में एमफिल की काउंसलिंग होगी।

इसी दिन विद्यार्थियों को विभागों में प्रात: नौ बजे से दस बजे के बीच अपनी उपस्थिती दर्ज करानी होगी। जो विद्यार्थी काउंसलिंग में नहीं पहुंच पाएगा, उससे अगले विद्यार्थी को दाखिले के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विभागों में 31 अक्तूबर से एमफिल की कक्षाएं शुरू होगी। शैक्षणिक ब्रांच के सहायक कुलसचिव दविंदर सचदेवा के अनुसार आवेदक हिंदी, पंजाबी, संगीत एवं नृत्य, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, संस्कृत, एआईएच, लोक प्रशासन, एजुकेशन, कॉमर्स, जन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी, मनोविज्ञान, पर्यटन एवं होटल मैनेजमेंट, दर्शन शास्त्र लाइब्रेरी और इनफोरेमेशन साइंस, भूगोल, गणित, और समाज शास्त्र विभाग में 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग विभाग की सीटें

नए सत्र में दाखिले के लिए हिंदी विभाग में 20, पंजाबी 20, अंग्रेजी 15, इतिहास 15, लोक प्रशासन 15, फिलोस्फी 10, जन संचार एवं पत्रकारिता 15, पर्यटन एवं होटल मैनेजमेंट 20, भूगोल 15, समाज शास्त्र विभाग 10, एजुकेशन 35, संगीत एवं नृत्य 15, राजनीति शास्त्र 12, संस्कृत 15, प्राचीन इतिहास 10, कामर्स 20, मनोविज्ञान 20, गणित 10 तथा लाइब्रेरी और इनफोरमेशन विभाग में 15 सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed