फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kotkapura Firing Incident: General Public Can Share Info with SIT on Coming Thursdays

कोटकपूरा गोलीकांड: SIT ने जनता से मांगा सहयोग, अहम जानकारी देने को कहा, एसआईटी प्रमुख से मिल सकेंगे

Sun, 12 Mar 2023 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

एडीजीपी यादव ने कहा कि लोग व्हाट्सएप नंबर 9875983237 पर संदेश भेजकर या newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kotkapura Firing Incident: General Public Can Share Info with SIT on Coming Thursdays
कोटकपूरा गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को आम लोगों से इस मामले में कोई भी अतिरिक्त जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए एसआईटी प्रमुख ने इस महीने के आगामी सभी गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में जनता को आने का न्योता भी दिया है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एलके यादव ने कहा है कि इस मामले से संबंधित अगर किसी भी व्यक्ति के पास कोई अतिरिक्त या प्रासंगिक जानकारी है तो वह 16, 23 और 30 मार्च को चंडीगढ़ में उनके कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे तक आकर उनसे साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि एसआईटी ने बीती 24 फरवरी को फरीदकोट की एक अदालत में अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कोटकपूरा में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में धरना दे रहे सिखों पर पुलिस फायरिंग की घटना 14 अक्तूबर 2015 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी जानकारी भेज सकते हैं
एडीजीपी यादव ने कहा कि लोग व्हाट्सएप नंबर 9875983237 पर संदेश भेजकर या newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर भी, किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा प्रदान किया गया कोई भी इनपुट या जानकारी एसआईटी के लिए जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। एडीजीपी ने पंजाब के लोगों द्वारा एसआईटी को अब तक दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed