फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kohasi scored as Minerva beat Tarun Sangha FC 1-0

कोहासी ने दागा गोल, मिनर्वा ने तरुण सांघा एफसी को 1-0 से हराया

Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kohasi scored as Minerva beat Tarun Sangha FC 1-0
चंडीगढ़। प्रीमियर लीग फुटबॉल के सेकंड राउंड में भी शहर के फुटबॉल क्लब मिनर्वा एफसी ने जीत के सफर को जारी रखा। अपने दूसरे मुकाबले में तरुण सांघा एफसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। इससे पहले पहले मुकाबले में उत्तराखंड एफसी को 5-2 से हराया था।
विज्ञापन

दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए मैच में मिनर्वा एफसी ने अपने अंदाज में शुरुआत की और गोल के लिए मूव बनाने शुरू कर दिए। मिनर्वा ने 20 मिनट तक काफी कोशिश की, लेकिन खाता नहीं खोल सके। पहले हाफ का अंत 0-0 स्कोर के साथ ही हुआ। दूसरे हाफ में भी मिनर्वा ने अटैक को बरकरार रखा। इसमें सफलता तब मिली जब खिलाड़ी कोहासी ने गोल कर 1-0 टीम का खाता खोल दिया। इसी गोल ने मिनर्वा को मैच में जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed