जानिए कब आएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के लिए तैयारी में लगा एसपीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 जनवरी को जालंधर में होने वाली चुनावी रैली को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। भाजपाई पीएम की रैली जालंधर सिटी एरिया में करवाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए और साफ कह दिया कि रैली सिटी एरिया में काफी दिक्कत पैदा करेगी।
ट्रैफिक के अलावा सुरक्षा बंदोबस्त भी नामुमकिन हैं। 27 जनवरी को होने जा रही प्रधानमंत्री की चुनावी रैली से छह दिन पहले हाई अलर्ट के बावजूद शहर में भालू गैंग की वारदात होने से पुलिस सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहती।
इसलिए प्रशासन और चुनाव आयोग ने साफ कह दिया है कि रैली पीएपी मैदान में की जाए और इसके लिए आयोग से परमिशन ले ली गई है।
सांपला और सांसद प्रभात झा ने किया पीएपी का दौरा
सोमवार को पीएपी के एडीजीपी पंजाब संजीव कालड़ा, पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को रैली स्थल पीएपी मैदान का दौरा किया और रैली स्थल पर ही पुलिस के अन्य आलाधिकारियों से बैठक की।
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जायजे के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का अग्रिम ग्रुप भी जालंधर पहुंच चुका है और तैयारियों में लग गया है। सोमवार को मैदान में केंद्रीय राज्यमंत्री और पंजाब के प्रधान विजय सांपला, पंजाब के प्रभारी प्रभात झा के अलावा कई अन्य दिग्गज नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ मैदान में ही मीटिंग की।
इस रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इस रैली में प्रधानमंत्री अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। पीएपी में रैली स्थल पर ही हैलीपैड है, जिसमें पीएम का चॉपर उतरेगा और वह रैली को संबोधित कर वहीं से वापस चले जाएंगे।