वोटरों का समझें गणित, ज्यादा कहां और कम कहां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में 3040975 नए मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 1558996 पुरुष और 1481979 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में कुल 16158117 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इनमें से 8708830 पुरुष तथा 7449287 महिला मतदाता शामिल हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 31 जुलाई 2014 तक पंजीकृत हुए मतदाताओं में फरीदाबाद में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या 1220710 हैं। जिनमें 682521 पुरुष तथा 538189 महिला मतदाता हैं।
पंचकूला में सबसे कम मतदाता
इसके अलावा पंचकूला जिला में सबसे कम 348969 मतदाता हैं। इनमें 185837 पुरुष तथा 163132 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि हिसार जिला में कुल मतदाता 1148534 हैं।
इनमें से 620049 पुरुष तथा 528485 महिला, भिवानी में कुल मतदाता 1047514 हैं। इनमें 560659 पुरुष और 486855 महिला, गुड़गांव में कुल मतदाता 987710 हैं।
जिनमें से 521455 पुरुष और 466255 महिला ,करनाल में कुल मतदाता 957922 हैं। इनमें से 514949 पुरुष और 442973 महिला मतदाता शामिल हैं।
अन्य जिलों में इतने मतदाता
इसी प्रकार सोनीपत में कुल मतदाता 944538 हैं जिनमें से 517466 पुरुष तथा 427072 महिला,जींद जिला में कुल मतदाता 856398 हैं जिनमें से 466375 पुरुष तथा 390023 महिला ,सिरसा जिला में कुल मतदाता 852037 हैं।
जिनमें से 452787 पुरुष तथा 399250 महिला, यमुनानगर में कुल मतदाता 768178 हैं जिनमें से 414801 पुरुष तथा 353377 महिला मतदाता शामिल हैं।